फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दुकान में फंदे पर लटका मिला परचून दुकानदार

विज्ञापन
 शव को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे परिजन।
विज्ञापन
नारनौंद। गांव बुडाना में वीरवार को 60 वर्षीय परचून दुकानदार जगबीर अपनी दुकान के अंदर फंदे पर लटका मिला। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें पैसों के लेन-देन का उल्लेख होने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट में लिखी बातों का सत्यापन किया जा रहा है। मामले के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जगबीर गांव में ही परचून की दुकान चलाता था। वीरवार शाम करीब सात बजे तक दुकान नहीं खुली तो ग्रामीणों को संदेह हुआ। लोगों ने खिड़की से झांककर देखा तो जगबीर दुकान के अंदर फंदे पर लटका हुआ था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही थाना नारनौंद प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ढिल्लों पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मौके से मिले सुसाइड नोट को भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और सुसाइड नोट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मृतक किन परिस्थितियों से गुजर रहा था और सुसाइड नोट में जिन लोगों या कारणों का उल्लेख है, उनका घटना से क्या संबंध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें