फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार गेहूं खरीद पर 300 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दे : गर्ग

विज्ञापन
अनाज मंडी में गेहूं की जांच करते व्यापारी नेता बजरंग गर्ग। 
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने वीरवार को नई अनाजमंडी का निरीक्षण कर गेहूं खरीद का जायजा किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गेहूं की ढीली खरीद, उठान से किसान व आढ़ती दुखी है। सरकार को गेहूं खरीद पर 300 रुपये प्रति क्विंटल बोनस किसान को देना चाहिए।
विज्ञापन

गर्ग ने कहा कि गेहूं खरीद, उठान व भुगतान 48 घंटे में करने के दावे पूरी तरह फेल साबित हो रहे हैं। बारिश व मौसम में नमी होने के कारण सूखी गेहूं में थोड़ी नमी आ जाती है। सरकार को गेहूं खरीद के लिए नमी की मात्रा 12 प्रतिशत से बढ़ानी चाहिए। इस मौके पर अनाजमंडी के प्रधान रामअवतार गोयल, पूर्व प्रधान संजय गोयल, जिला प्रधान पवन गर्ग, उप प्रधान नरेश राजलीवाला, सचिन जगदीश गोदारा, खल चुरी एसोसिएशन के प्रधान त्रिलोक आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें