हिसार। गांव मात्रश्याम में वीरवार को गेहूं की खड़ी फसल में आग लगने से करीब 8 से 9 एकड़ फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि आग के कारणों का पता नहीं लगा। दोपहर के समय आग लगी थी। खेतों से धुआं निकलता देखकर मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड को भी फोन किया गया था।
ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग वाले खेत से कुछ आगे फसल में ट्रैक्टर चलाकर उसे नष्ट किया ताकि आगे की फसल को बचाया जा सके। गांव के 200 से अधिक लोग मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर आग पर काबू पाया। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तब तक आग को बुझा लिया गया था। ग्रामीणों ने सरकार से मुआवजे की गुहार लगाई है। ब्यूरो