हिसार। राज्य सरकार की ओर से युवाओं को निजी क्षेत्र में 75 प्रतिशत आरक्षण देने पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से लोगों में खुशी की लहर है। अब हरियाणा में रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी होगी। युवाओं का कहना है कि ये निर्णय हमारे हित में है और उन्हें अपने ही राज्य में रोजगार के अवसर अधिक उपलब्ध हो सकेंगे। हरियाणा सरकार का सही फैसला है। हमें अपने राज्य में ही नौकरी मिलनी चाहिए, दूसरे राज्यों के लोगों को कौशल के मुताबिक नौकरी देनी चाहिए। हमें अपने राज्यों में रोजगार मिल जाए तो बाहर क्यों जाएं। हरियाणा वालों को भी बाहर जाना जाना पड़ता है। इससे परिवार में खुुशियां भी आएगी।
निजी क्षेत्र में हरियाणा के युवाओं को 75 प्रतिशत आरक्षण देने का सुप्रीम कोर्ट का निर्णय बहुत ही सराहनीय है। हरियाणा सरकार ने युवाओं के हित में एक ऐतिहासिक कार्य किया है। हमारे प्रदेश के युवाओं को अपने ही प्रदेश में नौकरी करने के अवसर बढ़े हैं। युवाओं के हित में पॉजिटिव कार्य है। पढ़ाई पूरी होने के बाद युवाओं को दूसरे प्रदेश में जाकर नौकरी करनी पड़ती है। अब हरियाणा में ही नौकरी मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। - शालिनी चौधरी, निदेशक, अकेडमिया इंस्टीट्यूट
हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं। राज्य सरकार ने यह सही काम किया है। हरियाणा में हरियाणा के लोगों को रोजगार मिलना चाहिए। अब हमारे युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में जाना पड़ रहा है। मेरा कहना है कि 75 प्रतिशत आरक्षण लागू होने से हरियाणा के युवाओं को रोजगार के अवसर बढ़े हैं। - रोहताश ढूकिया, आजाद नगर
युवाओं को रोजगार दिलाने में हरियाणा सरकार के इस कार्य से काफी खुश हूं। अब हमारे प्रदेश के युवाओं को हरियाणा में ही रोजगार मिलेगा। इससे हरियाणा की बेरोजगारी काफी हद तक कम हो जाएगी। इसका सबसे ज्यादा लाभ तकनीकी डिप्लोमा करने वाले विद्यार्थियों को होगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश आने के बाद हरियाणा के युवाओं को हरियाणा में ही रोजगार मिलने की उम्मीद जगी है। हरियाणा में ही नौकरी मिलेगी तो परिवार के भी साथ रहेंगे।
- प्रशांत सैनी, शिवा कॉलोनी हिसार
सुप्रीम कोर्ट व हरियाणा सरकार का यह फैसला युवाओं के लिए राहत भरा है। अब हमारे हरियाणा के युवा अपने ही प्रदेेश में रोजगार मिलेगा। अब हरियाणा के युवाओं को मजबूरी में दूसरे प्रदेशों में जाकर प्राइवेट कंपनियों में नौकरी करनी पड़ रही है। बेरोजगारों को अब रोजगार मिलने की उम्मीद बढ़ी है। योग्यता के आधार पर रोजगार मिलना चाहिए। - सतीश कुमार हिसार