फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल में ए से बी प्लस ग्रेड पर खिसका राजकीय पीजी कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। राजगढ़ रोड स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की ग्रेड सात साल में ए से बी पर खिसक गई है। पिछले दिनों निरीक्षण के लिए आई नैक की टीम से यह ग्रेड मिली है। इस बारे में कॉलेज प्रशासन ने कहा कि तकनीकी और रिसर्च में पिछड़ने के कारण यह परिणाम आया है।
विज्ञापन

महाविद्यालय को अब बी प्लस ग्रेड मिला है। वर्ष 2014 में कॉलेज को ए ग्रेड मिला था। इस बार 12 व 13 अगस्त को नैक की टीम के दौरे के बाद महाविद्यालय प्रशासन को उम्मीद थी कि उन्हें पहले से बेहतर ग्रेड मिलेगी, लेकिन परिणाम विपरित आए। मामले को लेकर महाविद्यालय प्रशासन ने कहा कि वर्ष 2017 में नैक के मूल्यांकन का प्रारूप बदलने, सरकार और विश्वविद्यालयों द्वारा रिसर्च कल्चर को बढ़ावा न देने और विश्वविद्यालय द्वारा भेजी गई एसएसआर रिपोर्ट में कमियों को इसका कारण माना है।
रिसर्च में पिछड़े, ढांचागत सुविधाओं में अव्वल
महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार वे रिसर्च में पिछड़े हैं। उनके शिक्षकों की पब्लिकेशन तो है, लेकिन प्रदेश सरकार व विश्वविद्यालय कॉलेजों के शिक्षकों को पीएचडी के विद्यार्थियों को गाइड करने की अनुमति नहीं देते। इसलिए रिसर्च में कॉलेज पिछड़ गया। वहीं, कॉलेज को ढांचागत सुविधाओं के मामले में सर्वाधिक अंक मिले हैं। नैक की टीम द्वारा विस्तृत रिपोर्ट अगले सप्ताह जारी की जाएगी।
विज्ञापन

शुरुआती 3 वर्षों का डाटा नहीं था
महाविद्यालय को पहले अपने कॉलेज की एसएसआर (सेल्फ स्टडी रिपोर्ट) भेजनी होती है।
कॉलेज ने यह 2019 में भेजी थी। लेकिन 2014 के बाद इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल के तत्कालीन इंचार्ज ने कोई डाटा इक्कठा नहीं किया। 2019 में सेल का इंचार्ज डॉ. विवेक भारती को बनाया गया, जिसके बाद डाटा एकत्रित करके परिषद को भेजा गया। इसी डाटा के आधार पर कॉलेज को ग्रेड मिली। पूर्व में भी अगर डाटा महाविद्यालय के पास होता तो बेहतर ग्रेड मिल सकती थी।
हमने बेहतर किया था और नैक की टीम ने कॉलेज और यहां की सुविधाओं व उपलब्धियों की तारीफ की थी, लेकिन कुछ तकनीकी व दस्तावेजी कारण रहे, जिनके कारण हम पिछड़ गए। नैक के मूल्यांकन का प्रारूप बदलना सबसे बड़ा कारण है, आगे हम और बेहतर करेंगे।
विज्ञापन

- डॉ. कुसुम सैनी, प्राचार्य, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें