आदमपुर। सदलपुर में जमीन हड़पने के लिए फर्जी पहचान का सहारा लेने का मामला सामने आया है। आर्थिक अपराध शाखा ने फर्जी आधार कार्ड से एक कनाल चार मरला जमीन की रजिस्ट्री कराने के आरोप में आदमपुर निवासी रणसिंह और बलबीर सिंह को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
जांच अधिकारी निरीक्षक निर्मला के अनुसार सदलपुर निवासी राकेश कुमार ने शिकायत दी थी कि जमीन के असल मालिक पोलाराम पुत्र किस्तुरा हैं। आरोपियों ने उनके नाम का फर्जी आधार कार्ड बनवाकर उनकी जगह दूसरे व्यक्ति को खड़ा किया। इसके बाद मिलीभगत से जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली। आरोपियों पर पेड़ उखाड़ने और कब्जे की धमकी देने के आरोप भी हैं। संवाद