फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: ट्रांसफार्मर में लगी आग, 20 घरों के उपकरण जले, कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप

Mon, 21 Oct 2024 08:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बालसमंद, हिसार (हरियाणा)

सार

आरोप है कि फाल्ट की जानकारी देने के बाद कर्मचारियों ने लाइट छोड़ दी थी। ट्रांसफर में लगी आग से 20 घरों के उपकरण जल गए।
विज्ञापन
टांसफार्मर में लगी आग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार जिले के बालसमंद में सरसाना रोड पर एक ट्रासंफर में आग लगने से 20 घरों के बिजली के उपकरण और वायरिंग जल गई। एक पक्षी की मृत्यु भी हो गई। आग लगने से दो महिलाओं सहित एक तीन वर्षीय बच्ची को करंट भी लगा है। हादसे के बाद बिजली निगम के अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया है।

विज्ञापन


घटना की जानकारी देते हुए विनोद, राजेंद्र, लीलूराम आदि ने बताया कि कर्मचारियों की लापरवाही से हादसा हुआ है। सुबह करीब आठ बजे ट्रांसफर में पक्षी चिपकने से धमाका हुआ और पक्षी तारों पर ही लटक गया जिसकी सूचना बिजली निगम को दी गई।
विज्ञापन

निगम को जानकारी देने के बावजूद कर्मचारियों ने एक बार लाइट बंद कर दी और लाइन चेक किए बिना दोबारा चालू कर दी, जिससे ट्रांसफार्मर में धमाके के साथ आग लग गई। आग लगने से ट्रांसफार्मर से जुड़े बीस घरों के फ्रीज कूलर इन्वर्टर बैटरी पानी और चक्की की मोटर जल गई। 

इनको हुआ नुकसान
ट्रांसफार्मर में आग लगने से तिलोक, लीलूराम, राजेंद्र, अजीत, लीला, ओमप्रकाश, रणबीर, विनोद, हवा सिंह, दलबीर, राजेंद्र, राजकुमार, महेंद्र, प्रताप, ताराचंद, सतीश आदि के घरों के बैटरी, फ्रिज, पंखे, सीसीटीटी, पानी की मोटर सहित अन्य घरेलू उपकरण जले हैं। 

दो महिला और एक बच्ची को लगा करंट
इस हादसे में घरों के उपकरण के अलावा 35 वर्षीय महिला किरण और 40 वर्षीय सुमन को करंट लगा है। हादसे से सहमी तीन वर्षीय पारुल घर से बाहर भागने लगी तो गेट से करंट लगा है।
विज्ञापन

 
ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना पर मौके का मुआयना किया गया है। करंट ओवरफ्लो होने के कारण आग लगी है। कर्मचारी की लापरवाही मिलती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी। -जोजो तनेजा, एसडीओ बिजली निगम, बालसमंद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें