फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: खाद की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित नहीं

Mon, 21 Oct 2024 05:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढडा। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व विधायक कर्नल रघबीर सिंह छिल्लर ने रविवार को खाद खरीद केंद्रों पर किसानों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरसों की बिजाई का समय आ चुका है। इसके बावजूद सरकार ने जिले में खाद की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित नहीं की है।
विज्ञापन

किसान रोज काम छोड़कर शहर के चक्कर लगाने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि किसान सरसों की बिजाई के लिए डीएपी खाद का इंतजार कर रहे हैं। वह रोजाना खाद केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें खाद नहीं मिल रही है। जिले में डीएपी खाद की आपृूर्ति मांग से कम है। इस कारण किसान प्रात: पांच बजे केंद्रों पर पहुंचते हैं।
महिलाएं भी दोपहर दो बजे तक लाइन में लगकर घर वापसी कर जाती हैं। उन्हें टोकन तक नहीं मिल रहे। फिर भी खाली हाथ घर लौट रहे हैं। किसानों को एक आधार कार्ड पर दो बैग खाद दिए जा रहे हैं। खाद की किल्लत से बचने के लिए सरकार ने कोई पुख्ता प्रबंध नहीं किए हैं। इस बार भी किसानों को डीएपी खाद के लिए परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें