रोडवेज परिसर की वह दीवार जहां से रोड़ निकाला जाएगा।
- फोटो : Hisar
हिसार। बस स्टैंड के पीछे की दीवार तोड़ने के लिए हरी झंडी मिलने के बाद यहां के स्थानीय अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। इसको लेकर महाप्रबंधक राहुल मित्तल ने मंगलवार को पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के अधिकारियों की बैठक भी बुलाई है। इसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। वहीं रोडवेज महाप्रबंधक की ओर से रिवाइज एस्टीमेट मांगा गया है।
रोडवेज महाप्रबंधक राहुल मित्तल का कहना है कि पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के पास हमारा पैसा जमा है। वर्ष 2017 में पीडब्ल्यूडी बीएंडआर को 3 करोड़ 58 लाख रुपये जमा करवाया था मगर अब उनसे रिवाइज एस्टीमेट मांगा गया है। बस स्टैंड शिफ्ट करने और दीवार तोड़ने के मामले को लेकर एक फरवरी को चंडीगढ़ में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा व स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने रोडवेज अधिकारियों की बैठक ली थी। बैठक में हिसार से महाप्रबंधक राहुल मित्तल पहुंचे थे। आखिरकार अब मुख्यालय की ओर से दीवार तोड़ने को लेकर मुहर लग चुकी है। वहीं मुख्यालय की ओर से हिसार महाप्रबंधक के पास भी पत्र पहुंच चुका है।
बस स्टैंड की दीवार तोड़ने को लेकर महाप्रबंधक ने 22 फरवरी को बैठक बुलाई है। इसके अलावा रिवाइज एस्टीमेट भी मांगा गया है। दो-तीन दिन में एस्टीमेंट तैयार कर भिजवा दिया जाएगा। - रजनीश कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर