फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट के लिए सिविल एविएशन को जीएलएफ की 2947 एकड़ जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। एयरपोर्ट के निर्माण को लेकर जिला प्रशासन ने सिविल एविएशन को जीएलएफ (राजकीय पशुधन फार्म) की 2947 एकड़ और जमीन ट्रांसफर की है। हालांकि अभी नगर निगम की 14 कनाल 14 मरले जमीन मिलनी बाकी है। इससे पहले तक सिविल एविएशन को 4200 एकड़ जमीन ट्रांसफर की जा चुकी है।
विज्ञापन

बता दें कि एयरपोर्ट पर फिलहाल दूसरे चरण का कार्य चल रहा है। इसके तहत रनवे की लंबाई 10 हजार फीट की जा रही है। इसके अलावा टैक्सी वे सहित अन्य निर्माण कार्य भी चल रहे हैं। उधर जल्द ही एयरपोर्ट की चहारदीवारी का काम भी शुरू कर दिया जाएगा। इसे लेकर एजेंसी को टेंडर अलॉट किया जा चुका है।
बरवाला रोड पर बनेगा एयरपोर्ट का दूसरा गेट
शहर के बरवाला रोड को चुंगी से लेकर 700 मीटर तक सिक्सलेन बनाया जाएगा। इसी रोड पर निर्माणाधीन एयरपोर्ट का दूसरा गेट बनाया जाना प्रस्तावित है। बीएंडआर ने रोड के निर्माण को लेकर करीब साढ़े चार करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया है। इस रोड के किनारे काफी संख्या में पेड़ लगे हैं, जिस कारण से रोड बनाने के लिए पहले वन विभाग से अनुमति लेनी पड़ेगी। फिलहाल यह रोड टू लेन है।
विज्ञापन

वन विभाग से अनुमति मिलने के बाद तैयार की जाएगी डीएनआईटी
इस रोड के किनारे काफी संख्या में पेड़ लगे हुए हैं। रोड बनाने के लिए इन पेड़ों को काटना पड़ेगा। इसके लिए वन विभाग से अनुमति लेनी होगी। अधिकारियों की मानें तो यह अनुमति मिलने के बाद ही डीएनआईटी तैयार की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार इस एस्टीमेट में वन विभाग व पब्लिक यूटीलिटी को शिफ्ट करने का खर्च भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें