फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएलएफ ने डेयरी शिफ्टिंग के लिए निगम को दी जमीन

Mon, 01 Feb 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम को पशु डेयरी शिफ्टिंग के लिए जीएलएफ ने बगला रोड पर 50 एकड़ जमीन दे दी है। अब फैसला सरकार के हाथ में हैं। एक सप्ताह पहले ही जीएलएफ ने जमीन नगर निगम के नाम ट्रांसफर करने की फाइल तैयार कर सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजी है। 50 एकड़ जमीन मिलने के नगर निगम के पास दो जोन की जमीन उपलब्ध हो जाएगी। इसके बाद दो और जोन के लिए निगम को प्रयास करने होंगे। यानी निगम का आधा काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


सीएम ने की थी घोषणा
प्रदेश के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने डेयरी शिफ्टिंग के लिए घोषणा की थी। शहर से पशु डेयरियां बाहर निकालने को लेकर उन्होंने शहर के चारों तरफ 25-25 एकड़ में शिफ्टिंग के लिए कहा था। हालांकि इससे पहले नगर निगम ने बगला रोड पर 137 एकड़ जमीन डेयरी शिफ्टिंग के लिए चिह्नित की थी। मगर यह काफी लंबे समय से सिरे नहीं चढ़ पाई।

दो जोन में चिह्नित कर रखी है जमीन
नगर निगम ने इसके अलावा दो और जोन में डेयरी शिफ्टिंग के लिए जमीन चिह्नित की हुई है। इसमें एक स्थान बालसमंद रोड पर एचएयू की करीब 31 एकड़ जमीन है तथा दूसरी देवा गांव में करीब 28 एकड़ जमीन है। दोनों स्थानों की जमीन लेने के लिए अभी बातचीत सिरे नहीं चढ़ पाई है। देवा गांव की जमीन लेने के लिए डीडीपीओ को मामला सौंपा हुआ है। क्योंकि वह पंचायती जमीन है। जब तक पंचायत प्रस्ताव पास न करे तब तक यह जमीन निगम को नहीं मिल सकती। दूसरा मामला एचएयू व जीएलएफ के बीच ही अटका हुआ है।
विज्ञापन


सीवरेज जाम की समस्या होगी खत्म
नगर निगम के अधिकारियों की मानें तो शहर में सीवरेज जाम का मुख्य कारण पशु डेयरियां हैं। अधिकांश लोग पशुओं का गोबर नालियों में डालते हैं जो सीवरेज को ब्लॉक कर देता है। इसके कारण पूरे शहर में सीवरेज जाम की समस्या पैदा हो जाती है। अगर ये पशु डेयरियां शिफ्ट हो जाएंगी तो सीवरेज जाम की समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन


नगर निगम को जमीन देने के लिए जीएलएफ तैयार है। हमने अपनी तरफ से देने के लिए फाइल तैयार कर केस बनाकर सरकार को भेज दिया है। अब सरकार को मंजूरी देनी है।
- भूप सिंह, अधिकारी जीएलएफ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें