फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जीजेयू का दीक्षांत समारोह 10 मार्च को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी शिरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में छठा दीक्षांत समारोह 10 मार्च को होगा। इस विश्वविद्यालय के चौधरी रणबीर सिंह सभागार के मुख्य हॉल में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी। इसके अलावा राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय व मुख्यमंत्री डॉ. नायब सिंह सैनी सहित प्रदेश के कई मंत्री भी मौजूद रहेंगे। समारोह में 561 पीएचडी समेत 1529 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने बताया कि राष्ट्रपति कार्यालय से इस संबंध में स्वीकृति मिल गई है। दीक्षांत समारोह की तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं। संबंधित कार्यों के लिए कमेटियां बनाई गई हैं। दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय द्वारा पीएचडी, पोस्ट ग्रेजुएट व अंडर ग्रेजुएट की डिग्रियों के अतिरिक्त मेडल भी प्रदान किए जाएंगे। दीक्षांत समारोह का ओवरऑल संयोजन परीक्षा नियंत्रक कार्यालय की ओर से किया जाएगा।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. यशपाल सिंगला ने बताया कि दीक्षांत समारोह में 9 मार्च 2018 से 31 दिसंबर 2024 तक अवॉर्ड की गई 561 पीएचडी की डिग्रियां शोधार्थियों को प्रदान की जाएंगी। यूटीडी और पुराने इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट महाविद्यालयों के 326 विद्यार्थियों को मेडल प्रदान किए जाएंगे। 2017 से 2023 तक के पासआउट संबद्ध डिग्री, लॉ व शिक्षा कॉलेजों के 149 विद्यार्थियों को यूनिवर्सिटी मेडल्स प्रदान किए जाएंगे। दूरस्थ शिक्षा माध्यम से 2018 से 2023 के बीच पासआउट 89 विद्यार्थियों को दूरस्थ शिक्षा कोर्स मेडल प्रदान किए जाएंगे। यूटीडी के केवल मई 2024 पासआउट 1529 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें