फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सब जूनियर हाॅकी में सोनीपत को 3-1 से हरा हिसार की बेटियां बनीं विजेता

विज्ञापन
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में करनाल के ​खिलाफ गोल करतीं हिसार की ​खिलाड़ी। 
विज्ञापन
हिसार। हॉकी हरियाणा की ओर से एस्ट्रोटर्फ पर चल रही 11वीं सब जूनियर, 18वीं जूनियर और 36वीं सीनियर हरियाणा राज्य महिला हॉकी प्रतियोगिता में शुक्रवार को सब जूनियर वर्ग का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में सोनीपत को 3-1 से हराकर हिसार की बेटियां चैंपियन बनीं। फाइनल में हिसार की ओर से अंतिका ने 2 और हिमांशी ने 1 गोल दागे। वहीं, फतेहाबाद की टीम ने जींद को हराकर तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

सीनियर हॉकी कोच आजाद मलिक ने बताया कि जूनियर वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सोनीपत ने पानीपत को 12-1 से हराया। हिसार ने फतेहाबाद को 5-0 से, कुरुक्षेत्र ने जींद को 3-0 से और रोहतक ने भिवानी को 6-0 से हराकर मैच अपने नाम किया। सीनियर वर्ग के पूल मैच में हिसार ने करनाल को 17-0 से पराजित किया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त जिला खेल अधिकारी जगजीत मलिक, साई से सहायक निदेशक विजय कुमार मनचंदा, हॉकी कोच राजेश कुमार, रूचिका आदि मौजूद रहे।

जूनियर वर्ग के सेमीफाइनल मैच
सुबह 7 बजे : हिसार-कुरुक्षेत्र
सुबह 8: 30 बजे : सोनीपत-रोहतक
-
सीनियर वर्ग के पूल मैच
सुबह 10 बजे : जींद-चरख दादरी
सुबह 11:30 बजे: भिवानी-कुरुक्षेत्र
-
गांव उमरा में लड़कियों को हॉकी खेलते देखा तो मैं भी दो साल पहले स्टिक लेकर मैदान में उतर गई। नाॅर्थ जोन सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी हूं। स्कूली नेशनल में भी रजत पदक हासिल किया। मेरा सपना ओलंपिक में देश का पदक दिलाना है। - सायना मलिक, खिलाड़ी
विज्ञापन

-
दो बार नेशनल चैंपियनशिप खेल चुकी है। इसमें से एक में रजत पदक हासिल किया है। अब मेरा अगला लक्ष्य नेशनल चैंपियनशिप में पदक का रंग बदलना है। इसके लिए सुबह-शाम कड़ी मेहनत कर रही हूं। मैं दो साल से हॉकी का प्रशिक्षण ले रही हूं। - तान्या सहरावत, खिलाड़ी
-
उमरा से मेरी हॉकी की शुरुआत हुई थी। मैं दो साल से अभ्यास कर रही हूं। पिता सुनील कुमार किसान है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के बाद भी पिता ने मुझे हॉकी लेकर मैदान में भेजा। अब मेरा सपना पदक जीतकर परिवार, कोच और देश का नाम रोशन करना है। आज काफी खुश हूं कि सब जूनियर वर्ग में हिसार की हमारी टीम चैंपियन बनी हैं। - विशाखा, खिलाड़ी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें