हिसार। जयपुर की पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में चल रही खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी फुटबाल चैंपियनशिप में गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) की टीम ने कांस्य पदक जीता है। सोमवार को सेमीफाइनल मुकाबला भिवानी की चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी (सीबीएलयू) की टीम के साथ खेला गया। जीजेयू की टीम 1-0 से हार गई और कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
कोच विनोद कुमार ने बताया कि बुधवार को टीम को पदक देकर सम्मानित किया जाएगा। जीजेयू की टीम में मनीषा, प्रीति, सानिया, विपांशी, भावना, गायत्री देवी, मुस्कान, किरण, अंजू, वैशाली, पूनम, रीतु देवी, कविता, मनीषा, वर्षा, रेखा, नीतू, रिजवाल राठौड़, कोमल, नेहा, प्रियंका, मनीषा रानी शामिल रही। सभी छात्राएं जाट कॉलेज, एफसी कॉलेज और मंगाली कॉलेज में अध्ययरत हैं।