फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग- बिरंगे फूलों से महक उठा जीजेयू परिसर, सेल्फी का दिखा जोश

Wed, 01 Mar 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
GJU - फोटो : Bureau
विज्ञापन
जीजेयू के हरियाणा बिजनेस स्कूूल के सामने के पार्क में रंगबिरंगे फूलों की भीनी खुशबू। टायर और अन्य वेस्ट मैटीरियल से बनाए गए रंगबिरंगे गमलों का आकर्षण और फूलों के साथ सेल्फी लेते छात्र-छात्राएं, छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक। मंगलवार को जीजेयू के फूल महोत्सव का नजारा कुछ इसी तरह का था। एक दिवसीय इस पुष्प उत्सव में लोगों ने जमकर आनंद उठाया। उत्सव का उद्घाटन जीजेयू के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने किया। विवि के कुलसचिव डा. अनिल कुमार पुंडीर व अधीक्षक अभियंता अशोक अहलावत भी इस दौरान मौजूद रहा। जादूगर अशोक सम्राट ने पुष्प उत्सव के इस मौके पर अपने जादुई करिश्मों की प्रस्तुति देकर लोगों को हैरान कर दिया। एडवाइजर लैंडस्केप पाला राम ने बताया कि पुष्प उत्सव में 42 प्रतियोगिताओं में 1200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन


परिणाम इस प्रकार रहे
‘ए-पुष्प सज्जा’ श्रेणी में रेखा सैनी प्रथम :
सेंट्रल टेबल विद फ्रैश फलावर्स प्रतियोगिता में बिलबाज सैनी, फॉर कार्नर विद फ्रैश फलावर्स में लव सैनी, फॉर सैंट्रल टेबल विद ड्राई फलावर्स में दिव्या, फॉर कार्नर विद ड्राई फलावर्स प्रतियोगिता में शीला वर्शने, मिक्स फलावर्स ऐरेंजमैंट फॉर ए कार्नर प्रतियोगिता में रेखा सैनी, बूके प्रतियोगिता में दिलबाग सैनी, गारलैंड (हार) प्रतियोगिता में दिलबाग सैनी ने ने प्रथम स्थान हासिल किया।

‘बी-कट फलावर’ श्रेणी में मेजर जनरल श्रीकांत शर्मा प्रथम
रोजिज प्रतियोगिता में दीपिका भानखड़, गलेडियोलस प्रतियोगिता में सागर, डाहलिया में जितेंद्र, पेंजी प्रतियोगिता में मेजर जनरल डॉ. श्रीकांत शर्मा, कारनेशन प्रतियोगिता में योगेश, वरबिना प्रतियोगिता में पूनम, पिटुनिया में कर्ण बंगा, मेरी गोल्ड प्रतियोगिता में हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के लेंडस्केप विभाग, स्टॉक प्रतियोगिता में सुभाष, सालविया प्रतियोगिता में  डॉ. आरएस बंगा, कारनेशन प्रतियोगिता में कुश सैनी, कलेंडुला प्रतियोगिता में विशाल बहादुर, व कोई भी फलावर प्रतियोगिता में लव सैनी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


‘सी-पॉट प्लांटस’ श्रेणी में जितेंद्र का परचम
 डाहलिया इन पॉटस प्रतियोगिता में जितेंद्र, पेंसी प्रतियोगिता में जितेंद्र, पेटुनिया प्रतियोगिता में सुभाष चंद्र, वरबिना प्रतियोगिता में जितेंद्र, फलोक्स प्रतियोगिता में सैंट एंथनी स्कूल, साइनेरिरिया प्रतियोगिता में मांगे राम, मेरीगोल्ड अफरीकन में जिंदल स्टेनलैस, मेरीगोल्ड फ्रैंच में अल्का शर्मा, स्टॉक प्रतियोगिता में मांगे राम, एंटीरर हेनम प्रतियोगिता में मांगे राम, सालविया में आरएस बंगा,  ब्राचीकम में जितेंद्र, डिमोरपाटिका में जितेंद्र,  काले प्रतियोगिता में जितेंद्र, मेसम्ब्री वेन्थीमम आइस प्लांट प्रतियोगिता में गुरप्रीत सैनी, केलेंडुला में सुभाष चन्द्र, कोई भी अन्य फलावर प्रतियोगिता में जितेंद्र ने प्रथम स्थान हासिल किया।

केक्टी में एचएयू बोटनी विभाग प्रथम
केक्टी प्रतियोगिता में हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के बोटेनी विभाग ने पहला व बोनसाई प्लांट प्रतियोगिता में राजेश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सेकुलेंट प्रतियोगिता में जितेंद्र ने पहला, डेकोरेटिवली ट्रेंड फोलिएज प्लांटस प्रतियोगिता में गुरप्रीत सैनी, ट्रेंड बोगेनविलिया प्रतियोगिता में जितेन्द्र, पाम प्रतियोगिता में ओम इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नॉलोजी एंड मैनेजमैंट जुगलान ने पहला स्थान प्राप्त किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें