फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजेयू के छात्र चीन जाकर कर सकेंगे शोध

Wed, 23 Sep 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्र अब चीन जाकर शोध और अध्ययन कर सकेंगे। इस संबंध में जीजेयू की रीड एग्जीबिशंस, ग्रेटर चीन, चीन के मध्य वैज्ञानिक शोध, प्रशिक्षण व शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए।
विज्ञापन


विवि के कुलपति डॉ. आरएस शर्मा और रीड एग्जीबिशंस, ग्रेटर चीन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर एलेक्स वांग ने इस एमओयू पर हस्ताक्षर किए। विवि कुलपति डॉ. आरएस शर्मा ने कहा कि इस एमओयू के बाद विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और शोधार्थियों को चीन जाकर वहां अध्ययन व शोध करने का मौका मिलेगा।

इससे विश्वविद्यालय की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि हिसार नैक से लगातार तीसरी बाद ए ग्रेड प्राप्त करने वाला प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय है।
विज्ञापन


अब वक्त आ गया है कि यह विश्वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाए। उन्होंने बताया कि प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी का क्षेत्र दुनिया में उभरता हुआ क्षेत्र है। निकट भविष्य में विवि के विद्यार्थी चीन जाकर वहां पर होने वाले तकनीकी बदलावों से रूबरू हो सकेंगे।

विद्यार्थियों को चीन की सभ्यता और संस्कृति को समझने का मौका मिलेगा। रीड एग्जीबीशंस आने वाले समय में एशिया के अन्य देशों में भी सिनो फोल्डिंग कारटोन जैसे आयोजन करने की योजना बना रहा है। अंजन कुमार बराल ने संगोष्ठी के दौरान पैकेजिंग डिजाइन पर शोध पत्र प्रस्तुत किया।

उन्होंने कहा कि प्रिंटिंग के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। विद्यार्थियों को इस क्षेत्र को अपनाना चाहिए। ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ मास्टर प्रिंटर्स नई दिल्ली के इंटरनेशनल रिलेशंस के अध्यक्ष कमल मोहन चोपड़ा ने भी इस एमओयू को साइन करने में खास भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें