फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मक्का की खेती के प्रशिक्षण को आया विदेशी दल

Wed, 23 Sep 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वाजीलैंड से कृषि विशेषज्ञों का एक शिष्टमंडल चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय पहुंचा। इस सात सदस्यीय शिष्टमंडल में स्वाजीलैंड के कृषि अधिकारी और विस्तार अधिकारी शामिल हैं। यहां मक्का की खेती की उन्नत तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करेगा।
विज्ञापन


हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय पहुंचने पर विश्वविद्यालय के मानव संसाधन प्रबंधन निदेशक डॉ. राम सिंह और कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा प्रबंधन अकादमी के सह निदेशक डॉ. आरके पटेल ने इस प्रतिनिधि मंडल का स्वागत किया। इससे पूर्व मोजंबीक के तीन शिष्टमंडल मक्का के अतिरिक्त गेहूं व धान उत्पादन की उन्नत तकनीकी सीखने के लिए यहां आ चुके हैं।   

इस अवसर पर मानव संसाधन प्रबंधन निदेशक डॉ. राम सिंह ने बताया कि स्वाजीलैंड शिष्टमंडल को मक्का उत्पादन से जुड़ी सभी उपयोगी जानकारियां दी जाएंगी।

शिष्टमंडल को विश्वविद्यालय के उचानी (करनाल) स्थित क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र पर मक्का की खेती से लेकर इसकी पोस्ट-हार्वेस्ट टेक्नोलॉजी, प्रोसेसिंग और मार्केटिंग की सभी जानकारियां दी जाएंगी।
विज्ञापन


शिष्टमंडल की अगवाई कर रहे स्वाजीलैंड के कृषि अधिकारी क्रिस्टोफर एम ने कहा कि हरियाणा और स्वाजीलैंड के कुछ क्षेत्रों की भूमि व जलवायु में काफी समानता है इसलिए मक्का उत्पादन के लिए हरियाणा में प्रयोग की जा रही टेक्नोलॉजी स्वाजीलैंड के किसानों के लिए बहुत लाभदायक साबित हो सकती है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें