फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जीजेयू ने स्वीडन के 9 विश्वविद्यालयों से बढ़ाया शैक्षणिक व शोध सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) अपनी अंतरराष्ट्रीय पहचान को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए स्वीडन के नौ विश्वविद्यालयों के साथ शिक्षा, शोध और नवाचार के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। स्टडी इन स्वीडन फेयर–2025 के दौरान जीजेयू ने इन विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण संवाद स्थापित किया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने बताया कि यह संवाद नई दिल्ली में विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय मामलों के डीन प्रो. ओमप्रकाश सांगवान द्वारा किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य जीजेयू और स्वीडिश विश्वविद्यालयों के बीच शैक्षणिक व अनुसंधान-आधारित साझेदारी के संभावित अवसरों की तलाश करना था। कुलपति ने कहा कि जल्द ही इसके बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। इस कदम से भारत और स्वीडन के बीच शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग और मजबूत होने की उम्मीद है।
कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने कहा कि इस साझेदारी से जीजेयू के शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर सीखने और अनुसंधान के नए अवसर प्राप्त होंगे। डॉ. ओमप्रकाश सांगवान ने बताया कि स्वीडिश विश्वविद्यालय कार्लस्टैडस यूनिवर्सिटी, दा स्वेडिश स्कूल ऑफ टेक्सटाइल्स यूनिवर्सिटी ऑफ बोरास, यूनिवर्सिटी ऑफ सकोवडे, लिनायस यूनिवर्सिटी, जोंकोपिंग यूनिवर्सिटी, हेलमस्टेड यूनिवर्सिटी, लिंकोपिंग यूनिवर्सिटी, मालार्डलेन यूनिवर्सिटी व यूनिवर्सिटी वेस्ट के प्रतिनिधियों से वन टू वन संवाद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें