फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जीजेयू ने विद्यार्थियों को दिया मर्सी चांस, 23 हजार रुपये देनी होगी प्रति सेमेस्टर फीस

Tue, 12 Dec 2023 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार।
विज्ञापन

गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय ने सभी विद्यार्थियों जिनकी किसी भी कोर्स में री-अपीयर है या किसी भी कारण से यूजी-पीजी और डिप्लोमा कोर्स अधूरे रहते हैं वे अपना कोर्स और डिग्री पूरी कर सकेंगे। इसके लिए विद्यार्थियों यूजी-पीजी डिग्री पूरी करने के लिए विश्वविद्यालय की ओर से मर्सी चांस दिया गया है। 2010 व इससे पहले के री-अपीयर के विद्यार्थियों को 23 हजार रुपये फीस प्रति सेमेस्टर जमा करवानी होगी। विवि की ओर से विद्यार्थियों को दो भागों में बांटकर फीस निर्धारित की गई है। परीक्षाओं को लेकर विवि की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी विवि की साइट देख सकते हैं। स्पेशल मर्सी चांस की परीक्षाओं के लिए विद्यार्थी निर्धारित शुल्क के साथ 15 दिसंबर से आवेदन कर सकते हैं। 4 जनवरी 2024 तक विद्यार्थी बिना शुल्क के आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 11 जनवरी तक 1000 रुपये लेट फीस और 18 जनवरी तक 5000 रुपये लेट फीस के साथ आवेदन कर सकते हैं।
स्पेशल मर्सी चांस के लिए परीक्षा केवल ऑफलाइन मोड में विवि परिसर और संबद्ध कॉलेज के परिसर में आयोजित की जाएंगी, जिसका निर्णय परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या अनुसार किया जाएगा।
विज्ञापन

ये विद्यार्थी होंगे पात्र
स्पेशल मर्सी चांस ऐसे छात्रों के लिए डिग्री (पाठ्यक्रम) पूरा करने के लिए स्वीकार्य है, जिन्होंने एक या अधिक पेपर (विषयों) में दोबारा परीक्षा दी है और डिवीजन में सुधार के लिए भी परीक्षा दी थी, लेकिन डिवीजन में सुधार नहीं कर सके। इसके अलावा जो छात्र नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित नहीं हुए और पाठ्यक्रम छोड़ दिया हो या जिसका नाम काट दिया गया, वह इस स्पेशल चांस के पात्र नहीं है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. यशपाल सिंगला ने बताया यह मौका 1995 से मई/जून/जुलाई/अगस्त/सितंबर 2023 के बीच डिग्री पूरी करने के लिए योग्य रहे विद्यार्थियों को दिया जाएगा। इस परीक्षा के लिए एक वर्षीय कोर्सेज 2020 तक, दो वर्षीय कोर्सेज 2019 तक, तीन वर्षीय कोर्सेज 2018 तक, चार वर्षीय व साढ़े चार वर्षीय कोर्सेज 2017 तक और पंचवर्षीय कोर्सेज 2016 तक के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

ये होगी दो श्रेणियों में विद्यार्थियों की फीस
-2010 व इससे पहले के विद्यार्थियों के लिए प्रति सेमेस्टर 23 हजार रुपये फीस निर्धारित की गई है।
-2011 व इसके बाद के विद्यार्थियों के लिए प्रति सेमेस्टर 18 हजार रुपये फीस निर्धारित की गई है।
इन परीक्षाओं के आवेदन के लिए यूटीडी/संबद्ध डिग्री कॉलेजिज/लॉ कॉलेजिज/पुराने संबद्ध इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट कॉलेजिज के (एजुकेशन एंड दूरस्थ शिक्षा को छोड़कर) केवल विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए विश्वविद्यालय का पोर्टल 15 दिसम्बर से खुलेगा। एजुकेशन व दूरस्थ शिक्षा कोर्सेज में विषम सेमेस्टर/वार्षिक कोर्सेज की परीक्षाओं के लिए शेड्यूल जनवरी 2024 में घोषित किया जाएगा।
-प्रो. यशपाल सिंगला, परीक्षा नियंत्रक, जीजेयू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें