फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जीजेयू को मिली श्रेणी-2 की ग्रेडिड स्वायत्तता

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान विश्वविद्यालय को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग शिक्षा मंत्रालय ने श्रेणी-2 की स्वायत्तता प्रदान की गई है। विश्वविद्यालय को यह उपलब्धि नैक मान्यता के मूल्यांकन के चौथे चक्र में 3.38 सीजीपीए स्कोर के साथ ग्रेड ए+ प्राप्त होने पर मिली है। कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने विश्वविद्यालय की इस उपलब्धि के लिए विश्वविद्यालय परिवार को बधाई दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि श्रेणी-2 स्वायत्तता प्राप्त करने के बाद विश्वविद्यालय नया पाठ्यक्रम/कार्यक्रम विभाग/स्कूल/केंद्र शुरू कर सकता है। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मांग के अनुरूप नए रोजगारपरक कोर्स आरंभ करने के लिए स्वतंत्र रहेगा।
अब विश्वविद्यालय अपने यहां टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग या क्यूएस रैंकिंग जैसे किसी भी विश्व प्रसिद्ध रैंकिंग फ्रेमवर्क के शीर्ष 500 में आने वाले किसी भी संस्थान में पढ़ाने वाले विदेशी संकाय को उनके अधीन स्वीकृत संकाय के 20 प्रतिशत से अधिक तक नियुक्त कर सकता है। विश्वविद्यालय को अपनी गवर्निंग काउंसिल/सांविधिक निकायों द्वारा अनुमोदित नियमों और शर्तों के अनुसार ‘कार्यकाल/अनुबंध’ के आधार पर विदेशी संकाय को नियुक्त करने की स्वतंत्रता भी होगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय विदेशी छात्रों को उनके अनुमोदित घरेलू छात्रों की संख्या से अधिकतम बीस प्रतिशत की सीमा तक योग्यता के आधार पर प्रवेश देने के लिए स्वतंत्र होगा। विश्वविद्यालय बिना किसी रोक-टोक के विदेशी छात्रों से फीस तय करने के लिए स्वतंत्र होगा। विश्वविद्यालय आयोग की मंजूरी के साथ ओपन और डिस्टेंस लर्निंग मोड में पाठ्यक्रम पेश कर सकता है। विश्वविद्यालय का कुल स्कोपस प्रकाशन 82500 से अधिक उद्धरणों के साथ 4000 का आंकड़ा पार कर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें