फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजवि: परीक्षाएं 20 जुलाई से, 12 तक विद्यार्थी भर सकेंगे विषयों के विकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की ओर से संचालित स्नातक एवं स्नातकोत्तर परीक्षाएं 20 जुलाई से शुरू होंगी। विद्यार्थियों को अपने 50 प्रतिशत विषयों की परीक्षाएं देनी हैं, ऐसे में महाविद्यालयों के विद्यार्थियों की परीक्षा से संबंधित विकल्प चुनने के लिए विश्वविद्यालय के परीक्षा शाखा द्वारा एक पोर्टल स्थापित किया गया है। विद्यार्थी विश्वविद्यालय द्वारा बनाए गए पोर्टल पर अपनी पसंद के विषयों का विकल्प भर सकता है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. यशपाल सिंगला ने बताया कि विकल्प एक या दो केवल नियमित विद्यार्थियों के लिए है। री-अपीयर की परीक्षाएं देने वाले विद्यार्थियों के लिए सभी परीक्षाएं देना अनिवार्य होगा। री-अपीयर की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए विकल्प का कोई प्रावधान नहीं है। मंगलवार को आईटी सेल द्वारा स्थापित किए गए पोर्टल का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने किया। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. अवनीश वर्मा, परीक्षा नियंत्रक प्रो. यशपाल सिंगला, कुलपति के सचिव मुकेश कुमार व आईटी सेल के प्रभारी सुरेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
कोई भी विकल्प चुुनें, प्रेक्टिकल परीक्षाएं सभी विषयों की देनी होगी -
परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि लिखित परीक्षा के लिए विद्यार्थी चाहे कोई भी विकल्प दें, लेकिन उसे प्रेक्टिकल की सभी परीक्षाएं देना अनिवार्य होगा। विद्यार्थियों को अपनी स्कीम के अनुसार जो विषय, प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, सप्तम एवं अष्टम सेमेस्टर में लिए हुए हैं, उन सभी विषयों की आंतरिक परीक्षा देना अनिवार्य है।
विज्ञापन

ध्यानपूर्वक भरें, बदला नहीं जा सकेगा विकल्प
परीक्षा नियंत्रक प्रो. यशपाल सिंगला ने बताया कि विद्यार्थियों को अपने सभी विकल्प 6 से 12 जुलाई तक विवि की वेबसाइट के माध्यम से पोर्टल पर भरने हैं। विद्यार्थी अपने विकल्प ध्यानपूर्वक भरें। एक बार विकल्प भरने के बाद बदला नहीं जाएगा। विकल्प विद्यार्थियों के विषय से संबंधित हैं। इस संबंध में संबद्ध महाविद्यालय को दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें