फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजेयू की परीक्षाएं एक मार्च तक स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) द्वारा आयोजित की जाने वाली ऑफलाइन परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थियों ने रविवार को प्रदर्शन किया। विवि कैंपस में परीक्षाएं सोमवार से शुरू होनी थी, लेकिन एक दिन पहले रविवार को विद्यार्थियों ने ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन परीक्षाएं करवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर दिया। छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष गौरव काद्यान के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में विद्यार्थी गोल चक्कर से कुल सचिव हाउस तक नारेबाजी करते हुए पहुंचे और कुल सचिव आवास का घेराव किया। दो घंटे हुए प्रदर्शन के बाद विवि प्रशासन ने सोमवार से होने वाली सभी परीक्षाओं (रेगुलर, री-अपीयर, इंप्रूवमेंट) को एक मार्च तक स्थगित कर दिया। अब विद्यार्थियों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प दिए जाएंगे।
विज्ञापन

शाम को ही जारी किया नोटिफिकेशन
प्रदर्शन के दौरान विवि प्रशासन और विद्यार्थियों के बीच लंबी जद्दोजहद हुई। विद्यार्थी नहीं माने तो कुल सचिव डॉ. अवनेश वर्मा ने परीक्षा नियंत्रक से फोन पर चर्चा की। इसके बाद परीक्षाएं एक मार्च तक स्थगित करने का निर्णय लिया गया। विवि द्वारा शाम को जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार, विवि कैंपस और संबद्ध इंजीनियरिंग कॉलेजों की परीक्षाओं में ऑफलाइन के साथ ही ऑनलाइन परीक्षाओं का भी विकल्प दिया जाएगा। एबीवीपी के छात्र नेता गगन शर्मा व अर्जुन राणा ने इस जीत को विश्वविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं की जीत बताया।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. यशपाल सिंगला ने बताया कि विद्यार्थियों की मांग को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने आगामी आदेशों तक परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया है। आगामी बैठक में इस पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें