फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइम्स हायर एजुकेशन यंग यूनिवर्सिटी रैंकिंग में गुजवि देश में 14वें और प्रदेश में अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान लगातार मजबूत कर रहा है। विश्वविद्यालय को विश्व स्तर पर प्रसिद्ध टाइम्स हायर एजूकेशन यंग यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2021 में 251-300 के बीच रैंक प्राप्त हुआ है। इस प्रतिष्ठित रैंकिंग में अपनी उपस्थित दर्ज करा गुजवि ने देशभर में 14वां और हरियाणा में पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार व कुलसचिव प्रो. अवनीश वर्मा ने इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिवार को बधाई दी। कुलपति ने बताया कि गुजवि को 28.0-30.7 का कुल स्कोर प्राप्त हुआ है। विश्वविद्यालय ने रैंकिंग के लिए निर्धारित मापदंडों में अच्छे अंक प्राप्त किए हैं।
भारत के 34 संस्थानों को मिला स्थान
विश्वविद्यालय ने साइटेशंस में 18, इंडस्ट्री इनकम में 40.8, अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण में 22.3, शोध में 14.3 और शिक्षण में 54.2 अंक प्राप्त किए। प्रो. टंकेश्वर ने बताया कि भारत से कुल 34 विश्वविद्यालयों/आईआईटी को इस टाइम्स हायर एजूकेशन यंग यूनिवर्सिटी रैंकिंग में स्थान मिला है। कुल सचिव प्रो. अवनीश वर्मा ने बताया कि रैंकिंग 2021 में 50 वर्ष या उससे कम उम्र के दुनिया के सर्वश्रेष्ठ 475 विश्वविद्यालयों को शामिल किया गया था।
विज्ञापन

स्कोपस इंडेक्स ने निभाई रैंकिंग में अहम भूमिका
प्रो. अवनीश वर्मा ने बताया कि वर्तमान में विश्वविद्यालय का स्कोपस एच-इंडेक्स 92 है, जो इस क्षेत्र में सबसे अधिक है और कुल स्कोपस साइटेशंस 50 हजार से अधिक है, जिन्होंने अन्य सभी मापदंडों के साथ रैंकिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
आईआईटी रोपड़ भारत में प्रथम
इंटरनल क्वालिटी इश्योरेंस सेल के निदेशक प्रो. आशीष अग्रवाल ने बताया कि विश्व स्तर पर प्रसिद्ध टाइम्स हायर एजूकेशन एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2021 में विश्वविद्यालय को 251-300 के बीच स्थान दिया गया। इस रैंकिंग में भारत से आईआईटी रोपड़ 50.2 के कुल स्कोर के साथ पहले स्थान पर, आईआईटी, इंदौर दूसरे स्थान पर, एमजी विश्वविद्यालय कोट्टायम तीसरे स्थान पर, आईआईटी गांधीनगर चौथे स्थान पर और आईआईएसईआर कोलकाता पांचवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें