हांसी में गर्ल्स आईटीआई की छात्राओं ने आईटीआई के बाहर हंगामा कर किया और गेट पर ताला जड़ दिया। इस दौरान छात्राओं ने प्रिंसिपल पर लगाएं हैं। उन्होंने कहा कि आईटीआई की तीन छात्राओ के साथ मारपीट की है। छात्राओं ने आरोप लगाया कि वीरवार को दोपहर के समय जब वह अपनी क्लास में थी, तभी प्रिंसिपल के आदेश पर कुछ छात्राओं ने उनकी क्लास की तीन छात्राओं को पीटा।