फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समारोह में पुलिस लेकर पहुंची गर्लफ्रेंड, लड़के की टूटी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। शहर के एक मैरिज पैलेस में विवाह समारोह चल रहा था। वरमाला की रस्म पूरी हो चुकी थी। फेरों के लिए वर-वधू जाने वाले थे, तभी अचानक एक लड़की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच और खुद को लड़के की गर्लफ्रेंड बताया। गुरुग्राम से आई लड़की ने आरोप लगाया कि सात सालों से दूल्हा बना युवक उसके साथ सहमति संबंध में रहा और उसने शादी का वादा किया था। लड़के की हरकत सामने आते ही वर और वधू पक्ष के लोगों में हाथापाई शुरू हो गई और शादी टूट गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शादी रुकवाने पहुंची लड़की ने आरोप लगाया कि वह दोनों गुरुग्राम में एक निजी बैंक में काम करते हैं। पिछले सात सालों से लड़का उसके साथ सहमति संबंध में रहता था और शादी का वादा कर रखा था, लेकिन पिछले दिनों उसे कहीं से पता चला कि लड़का शादी करने वाला है। शनिवार को नेशनल हाईवे स्थित एक मैरिज पैलेस में शादी समारोह हो रहा था और इसी दौरान लड़की ने हांसी पुलिस को फोन करके शिकायत दी। इसके बाद पुलिस समारोह में पहुंची और परिजनों को अवगत कराया। लड़के की इस हरकत के बाद क लड़की पक्ष के लोगों ने शादी तोड़ दी।
लड़की गुरुग्राम से करेगी शिकायत
पुलिस के पास एक युवती ने शिकायत दी थी, जिसके बाद पुलिस मैरिज पैलेस पहुंची। पुलिस ने लड़की को पूरी सुरक्षा दी। लड़की ने बाद में कहा कि गुरुग्राम से ही वह मामले में आगामी कार्रवाई करना चाहती है। - पुष्पा सिहाग, एसएचओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें