फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार की एकता भ्याण का पैरालंपिक में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। अर्बन एस्टेट-2 निवासी एकता भ्याण का पैरालंपिक के लिए चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि यह उनका पहला ओलंपिक है। इसके लिए वह दो महीने से अभ्यास कर रही हैं। प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल से कम कुछ नहीं, उनका लक्ष्य सिर्फ स्वर्ण पदक जीतना है। बता दें कि एकता ने वर्ष 2018 में जकार्ता में हुए एशियन पैरा गैम्स में स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन

एकता भ्याण ने बताया कि पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम दिल्ली में पैरालंपिक टोक्यो के लिए ट्रायल आयोजित किया था, जिसमें उनका चयन हुआ है। एकता क्लब थ्रो गेम की कैटेगिरी एफ-51 में हिस्सा लेंगी। वह सुबह-शाम पांच घंटे अभ्यास कर रही है।
उपलब्धि : छह अंतरराष्ट्रीय और आठ राष्ट्रीय पदक जीत चुकी भ्याण
वर्ष 2018 में एकता भ्याण ने जर्काता में हुए एशियन पैरा गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। वह अब तक छह अंतरराष्ट्रीय और आठ राष्ट्रीय पदक जीत चुकी हैं। उनका एशिया में पहला रैंक है। अब वह पैरालंपिक टोक्यो में दमखम दिखाएगी। एकता भ्याण हरियाणा रोजगार विभाग में सहायक रोजगार अधिकारी के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन

पिता और भाई अभ्यास करवाने में कर रहे सहयोग
एकता भ्याण ने बताया कि उन्हें यहां तक पहुंचाने में परिवार का पूरा सहयोग रहा है। उन्होंने कभी भी खेलने से नहीं रोका। इतना ही नहीं, पिता बलजीत भ्याण और भाई अंकित भ्याण भी एकता को अभ्यास करवाने में पूरा सहयोग करते हैं। एकता भ्याण के पिता जिला बागवानी अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हैं, जबकि माता रेणु गृहिणी है। वहीं पिता का सपना है कि बेटी पैरालंपिक में पदक जीतकर देश का नाम रोशन करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें