फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब प्रेम की गजब कहानी : परिजनों की मार ने बदला प्यार

Sun, 15 Nov 2015 01:55 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कहते हैं रिश्ते ऊपर वाला बनाकर भेजता है। नरवाना में घर से भागी एक युवती ने अपने एक ऐसे दोस्त को शादी का प्रस्ताव दिया है, जिसने उसे खोजने में उसके माता-पिता की दिन रात मदद की।
विज्ञापन


हालांकि युवती को भगाने में परिजनों की तरफ से उस पर भी आरोप लगे। युवती जब मिली तो उसने परिजनों को साफ कहा कि आखिर मेरे दोस्त पर आरोप तो लग ही रहे हैं... फिर क्यों न मैं इससे ही शादी कर लूं।

दोनों हिसार रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस को मिले। पुलिस को मामले की भनक तब लगी जब युवती के परिजन युवक के साथ रेलवे फुट ओवर ब्रिज पर मारपीट कर रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। पूछताछ के बाद युवक युवती को राजकीय रेलवे पुलिस ने नरवाना पुलिस के हवाले कर दिया।

गुमराह करने के लिए नहर पर छोड़ी चप्पल व कपड़े
रेलवे पुलिस ने बताया कि युवती 16 अक्तूबर को घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने जब उसकी तलाश शुरू की तो उन्हें नहर पर युवती की चप्पल व कपड़े मिले, जिससे परिजन गुमराह हो गए।

उन्होंने सोचा कि शायद बेटी नहर में डूब गई। उन्होंने तलाश शुरू की। इसी बीच परिजनों को पता चला कि गांव के ही दो युवक उनकी बेटी के संपर्क में थे।

इनमें से एक युवती का तथाकथित प्रेमी था और दूसरा उसका दोस्त। परिजनों ने युवती के कथित प्रेमी का दोस्त से संपर्क किया और उस पर दबाव बनाया कि वह किसी तरह से उनकी बेटी को वापस बुलाए।

वह युवक लगातार 15 दिन तक उसे ढूंढवाने में परिजनों की मदद करता रहा। उसने किसी तरह युवती को हिसार रेलवे स्टेशन पर बुला लिया और परिजनों को फोन कर दिया।

परिजनों ने लड़की के मिलते ही उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और आरोप लगाया कि उसने ही उनकी बेटी को भगाया है।

युवती ने अपने दोस्त पर आंच आती देख कहा कि इस पर तो आरोप लग ही रहे हैं, अब तो मैं इससे ही शादी करूंगी।

राजस्थान के धार्मिक स्थानों पर घूमती रही
पुलिस ने बताया कि आरंभिक पूछताछ में युवती ने बताया था कि वह अपने पुरुष मित्र के साथ 16 अक्तूबर को घर से निकलने के बाद राजस्थान के धार्मिक स्थानों पर घूमती रही।

उसके बाद उसके पुरुष मित्र के दोस्त ने उनसे संपर्क किया। उसने उन्हें उसके परिजनों के बारे में बताया और खुद की स्थिति स्पष्ट की। इस पर युवती ने अपने पुरुष मित्र के सामने शादी का प्रस्ताव रखा।

लेकिन उसने फिलहाल शादी करने से इंकार कर दिया। वह अपने दोस्त के कहने पर वापस हिसार रेलवे स्टेशन आ गई।

जब परिजनों ने उसी पर आरोप लगाए तो उसने उक्त युवक को शादी का प्रस्ताव कर दिया। दोस्त ने भी इस आरोप के बाद इस प्रस्ताव को स्वीकार लिया।

वह युवक जिससे युवती ने शादी का प्रस्ताव रखा है वह 15 दिन तक उसके परिजनों की युवती को ढूंढने में मदद करता रहा।

युवती ने कहा कि इस पर भगाने का आरोप तो लग ही रहा है अब मैं तो इससे ही शादी करूंगी। युवक युवती दोनों सहमत थे। जीआरपी ने नरवाला पुलिस को केस सौंप दिया है।
विज्ञापन

- अमर नाथ, एसएचओ जीआरपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें