मिलगेट क्षेत्र में वार्ड 9 के सुंदर नगर में वीरभान के घर जन्मी अंशिका के जन्म पर जलवा पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को बढ़ावा देते हुए लड़की के दादा वीरभान ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या समाज के माथे पर एक कलंक है। इसको जड़ से खत्म करना चाहिए।
इस मौके पर लड़की के पिता सुंदर व उसकी पत्नी सुमन समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने बेटी के जन्म पर खुशियां मनाई। साथ ही महिलाओं ने नाच गाकर अंशिका के परिजनों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी वर्कर मंतारी, कौशल्या, आशा, दर्शना, बाला, कलावती, अनीता, ममता सहित अनेक लोग उपस्थित थे।