फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरायेदार और नौकरों का पुलिस सत्यापन करवाएं : एसपी

Mon, 01 Dec 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित यशवर्धन ने बताया कि घरों में रह रहे किरायेदारों, फैक्ट्री, दुकानों, होटल, ढाबा इत्यादि पर काम कर रहे व्यक्तियों की पुलिस सत्यापन जरूर करवाएं। कुछ अपराधी किस्म के लोग बाहर से आकर किराए पर रहकर अपराधों को अंजाम देकर भाग जाते हैं। उनका रिकॉर्ड ना तो मकान मालिक, ढाबा व होटल मालिक के पास होता और ना ही पुलिस के पास होता है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि अगर पुलिस के रिकॉर्ड में पहले से जानकारी हो तो अपराधी की पहचान करने व पकड़ने में आसानी हो जाती है। कोई किरायेदार अपराध में शामिल पाया जाता है तो मकान मालिक के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा की दृष्टि के साथ-साथ और जिम्मेदार नागरिक होने के नाते किरायेदार और नौकरों का सत्यापन जरूर करवाएं क्योंकि ऐसा करने से समाज सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें