पदक जीतने पर हिसार में गीता का विजय जुलूस निकालते ग्रामीण।
हिसार। उत्तराखंड में हुए नेशनल कलारीपायट्टू गेम्स में कैमरी की गीता खुंडिया ने कांस्य पदक हासिल कर नाम रोशन किया है। इससे पहले भी गीता राज्य स्तर पर स्वर्ण और नेशनल स्तर पर रजत पदक हासिल कर चुकी है।
वह गांव मंगाली के एसआर इंटरनेशनल स्कूल में कोच अरुण के पास अभ्यास कर रही है। चार साल पहले गीता ने अपने कॅरिअर की शुरुआत की थी। वह बीए फाइनल ईयर की छात्रा है। गांव पहुंचने पर फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। कोच अरुण का कहना है कि गीता बेहतरीन खिलाड़ी है। भविष्य में भी वह इसी तरह अभ्यास कर पदक हासिल करेगी। पदक जीतने पर गांव के पटवारी अक्ष, सरपंच सत्यनारायण, पंच विनोद सुथार, पंच हिम्मत सिंह, विनोद दहिया, स्कूल के डायरेक्टर रामअवतार वर्मा, संदीप कुमार, भगवान दास, शंकर दहिया आदि ने बधाई दी।