फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बाइक पर युवक को दी लिफ्ट, बैग से 51 हजार रुपये निकाल ले गया

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर में एयरटेल कंपनी में कैश कलेक्शन का काम करने वाले युवक को बाइक पर लिफ्ट देना भारी पड़ गया। युवक ने बाइक पर बैठने के बाद चालक के बैग से 51,560 रुपये निकालकर ले गया। मुकलान गांव निवासी कार्तिक ने आजाद नगर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

कार्तिक ने बताया कि वह एयरटेल कंपनी में कैश कलेक्शन का काम करते हैं और 13 और 17 जनवरी को गांवों से कलेक्शन किया था। दोनों दिन का कैश वह अपने बैग में लेकर जा रहे थे। 17 जनवरी को जब वह मंगाली से बाइक पर निकले तो रास्ते में एक युवक ने उन्हें लिफ्ट मांगी और कहा कि वह हरिकोट गांव तक जाना चाहता है।
आरोप है कि बाइक पर बैठने के बाद युवक ने चालाकी से बैग से 51,560 रुपये निकाल लिए और हरिकोट गांव के पास उतरकर भाग गया। कार्तिक ने जब अपना बैग चेक किया तो नकदी गायब मिली। आजाद नगर थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें