फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर कार में गैंगरेप, रीड़ की हड्डी भी तोड़ी

Thu, 27 Apr 2017 12:00 AM IST
amarujala/Hisar
विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला की एक महिला के साथ बहबलपुर के पास कार में गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया है कि गैंगरेप करने वालों के साथ एक महिला भी साजबाज थी। उन्होंने उसे नशीला पदार्थ पानी के साथ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद कार में ही उसके साथ दुराचार किया गया। आरोप है कि महिला की रीड़ की हड्डी भी तोड़ डाली।
विज्ञापन


महिला जन्म प्रमाण पत्र लेने के लिए शहर में आ रही थी। उसके पड़ोस की महिला एक कार में सवार थी। उसे जाते देख उसने कार रुकवा ली और बोली ये जानकार लोग हैं तुम्हें भी रास्ते में छोड़ देंगे। इसी के चलते पीड़िता कार में सवार हो गई। पुलिस ने महिला के बयान पर बरवाला के संजय, सतबीर पर गैंगरेप और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। इसके अलावा महिला पर भी साजबाज होने की धाराएं लगाई हैं। महिला की हालात गंभीर है। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उधर, एसपी ने इस मामले में डीएसपी बरवाला के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर दी है। एसआईटी ने निजी अस्पताल में पहुंचकर युवती के बयान दर्ज किए हैं। उधर ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने भी मौके पर 164 के बयान दर्ज किए हैं।

बोर्ड ने की निजी अस्पताल में ही जांच
नागरिक अस्पताल का तीन डॉक्टरों का एक बोर्ड निजी अस्पताल पहुंचा। उन्होंने पीड़िता की जांच की और बोर्ड ने निजी अस्पताल की इमरजेंसी में ही स्वैब लिए हैं। इन्हें जांच के लिए मधुबन एफएसएल में भेजा जाएगा। पुलिस का कहना है कि डीएनए टेस्ट भी करवाया जा सकता है।
विज्ञापन

उधर, कार में सवार चारों घायल, दूसरे बोले हो गया था हादसा
उधर इस मामले में एक पेंच भी सामने आया है। कार में सवार दो व्यक्ति सहित दोनों महिलाएं भी घायल हैं। जिस महिला पर साजबाज होने का आरोप लगाया गया है। उसने बरवाला थाना में बयान दिया है कि कार के सामने नील गाय आने से सड़क हादसा हो गया। जिसके कारण वे घायल हो गए। दोनों महिलाओं के बयानों में विरोधाभास है। पीड़ित महिला ने गैंगरेप का आरोप लगाया है।


मामले की शिकायत महिला थाना में दर्ज हुई है। मामले की जांच मेरे पास आई है। जरूरत पड़ी तो डीएनए भी करवाया जा सकता है। पीड़िता के निजी अस्पताल  में पहुंचकर बयान भी दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

- जयपाल, डीएसपी बरवाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें