फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोफेसर भर्ती में धांधली को लेकर रात को कुलपति आवास घेरा

Tue, 25 Apr 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला/ब्यूराो/हिसार
विज्ञापन
जीजेयू में वीसी का घ्‍ाेरात करते छात्र - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जीजेयू में प्रोफेसर भर्ती में धांधली को लेकर स्टूडेंट्स ने मंगलवार देर शाम करीब 9 बजे कुलपति आवास का घेराव कर दिया। इन लोगों ने जीजेयू प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध जताया। छात्रों ने साक्षात्कार प्रक्रिया को स्थगित करने की मांग की।       
विज्ञापन


जीजेयू के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, नेशनल स्टूडेंट्स, इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन, जीजेयू स्टूडेंट यूनियन सहित अन्य संगठनों के करीब 200 छात्र मंगलवार देर रात 9 बजे एकत्र होकर कुलपति आवास के बाहर पहुंचे। इन छात्रों ने जीजेयू प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। छात्रों का कहना है कि जीजेयू में इस तरह से धांधली कर प्रोफेसर की भर्ती नहीं करने दी जाएगी। इस तरह के अयोग्य प्रोफेसर आने वाले छात्रों का भविष्य बर्बाद कर देंगे। छात्र कुलपति आवास के बाहर ही धरना देकर बैठ गए। छात्रों ने कहा कि यहां भाई-भतीजावाद को नहीं चलने दिया जाएगा। जीजेयू में इस बार सरेआम धांधली हो रही है। एक आवेदक के परिजन ही भर्ती कमेटी में शामिल होने की बात कही। मौके पर पहुंचे कुलपति टंकेश्वर कुमार और कुलसचिव एके पुंडीर ने करीब एक घंटे तक युवाओं को समझाने का प्रयास किया। छात्र अपनी मांग को लेकर अडे़ रहे। कुलपति ने छात्रों को आश्वासन दिया कि यदि कहीं गड़बड़ी हुई तो मामले की जांच की जाएगी। वहीं इस मामले को लेकर छात्र बुधवार सुबह साढ़े 10 बजे वीसी से फिर मिलेंगे।

सीएम के ओएसडी, कुलसचिव के करीबी पर सवाल    
जीजेयू में प्रोफेसर सहित तीन पदों पर नियुक्ति होनी है। इसके लिए मंगलवार से साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू हो गई। वीरवार तक यह प्रक्रिया चलेगी। प्रिंटिंग और मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट में पदों पर भर्ती होनी है। जिसमें एक पद पर कुलसचिव के बेहद करीबी को नियुक्ति देने की चर्चा चल रही है। इसी डिपार्टमेंट में सीएम के मीडिया ओएसडी को बतौर प्रोफेसर लगाने की अफवाह चल रही है। बताया जा रहा है कि इन लोगों के लिए खास तौर पर यह पद निकाले गए हैं।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें