पारिजात चौक पर रोजाना बड़ी संख्या में सवारियां बसों का इंतजार करती हैं, लेकिन यहां दोनों तरफ क्यू शेल्टर नहीं हैं। ऐसे में अब रोडवेज की ओर से क्यू शेल्टर बनवाने के लिए नगर निगम को पत्र लिखा जाएगा। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
बस स्टैंड से डाबड़ा की समय सारिणी
सुबह 6 बजे, 6:30 बजे, 7:10 बजे, 7:40 बजे, 8:20 बजे, 8:50 बजे, 9:30 बजे, 10 बजे, 10:40 बजे, 11:10 बजे, 11:50 बजे, दोपहर 12:20 बजे, 1 बजे, 1:30 बजे, 2 बजे, 2:30 बजे, दोपहर 3:10 बजे, शाम को 3:40 बजे, 4:30 बजे, 4:50 बजे, 5:40 बजे, 6 बजे, 6:50 बजे, 7:10 बजे और रात 8 बजे व रात 8:20 बजे तक चलेंगी।
डाबड़ा से बस स्टैंड की समय सारिणी
सुबह 6:35 बजे, 7:05 बजे, 7:45 बजे, 8:15 बजे, 8:55 बजे, 9:25 बजे, 10:05 बजे, 10:25 बजे, 10:35 बजे, 11:15 बजे, 11:45 बजे, दाेपहर 12:25 बजे, 12:55 बजे, 2:35 बजे, 3:05 बजे, शाम 3:45 बजे, 4:15 बजे, 5:05 बजे, 5:25 बजे, 6:15 बजे, 6:35 बजे, 7:25 बजे और देर शाम 7:45 बजे।
बस स्टैंड से मुकलान की समय सारिणी
सुबह 7 बजे, 7:30 बजे, 8:20 बजे, 8:50 बजे, 9:40 बजे, 10:10 बजे, 11 बजे, 11:30 बजे, दाेपहर 12:20 बजे, 12:50 बजे, 1:40 बजे, 2:10 बजे, 3 बजे, दोपहर 3:30 बजे, शाम 4:20 बजे, शाम 4:50 बजे।
मुकलान से बस स्टैंड की समय सारिणी
सुबह 7:40 बजे, 8:10 बजे, 9 बजे, 9:30 बजे, 10:20 बजे, 10:50 बजे, 11:40 बजे, दाेपहर 12:10 बजे, 1 बजे, 1:30 बजे, 2:20 बजे, 2:50 बजे, शाम 3:40 बजे, शाम 4:10 बजे।
डाबड़ा और मुकलान रूट पर ट्रायल सफल हो चुका है। रविवार से बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। इसको लेकर हमारी ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। -डॉ. मंगलसैन, महाप्रबंधक, रोडवेज।
हिसार के लिए आई एक इलेक्ट्रिक बस 62 घंटे से हांसी में ही है, लेकिन अब तक पता नहीं चल पाया कि चार्जिंग में किस तरह की खामी आई है। समस्या ठीक न होने के कारण बस शनिवार को भी ग्रीन वैली में खड़ी रही। बताया जा रहा है कि बस को ठीक करने के लिए तकनीकी एक्सपर्ट भी आए थे, फिर भी बस ठीक नहीं हो सकी। रविवार को फिर से एक्सपर्ट आएंगे। यह बस बैटरी चार्जिंग कम होने के कारण वीरवार को हिसार डिपो नहीं पहुंच सकी थी।