फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Weather: हिसार में रात का तापमान 4.2 डिग्री पहुंचा, पाला जमा; उत्तरी बर्फीली हवाओं से गिरा पारा

Sun, 26 Jan 2025 09:30 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

29 जनवरी तक प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान में और अधिक गिरावट आएगी। पश्चिमी और दक्षिणी जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी में शीतलहर से गंभीर शीतलहर और पाला जमने की संभावना है।
विज्ञापन
रात के तापमान में काफी गिरावट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में उत्तरी बर्फीली हवाओं के चलने से रात के तापमान में काफी गिरावट आई है। शनिवार को हिसार के बालसमंद में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री पर पहुंचा। इसके साथ ही कई जगहों पर पाला जमा दिखाई दिया। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो 29 जनवरी को एक कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आएगा।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि जैसे ही पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली से आगे निकला, वैसे ही हिमालय की हिमाच्छादित शिखरों से सीधी बर्फीली हवाओं ने मैदानों की तरफ रुख लिया। इस कारण से तापमान में एक बार फिर से गिरावट देखने को मिल रही है। शनिवार को प्रदेश में सभी स्थानों में फिर से न्यूनतम तापमान इकाई के अंक में पहुंच गया। इस दौरान कुछ स्थानों पर शीतलहर और पाला जमने की स्थिति बन गई। शुक्रवार को औसत अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट आई और यह सामान्य के बराबर रहा। वहीं औसत अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की मामूली गिरावट आई और यह सामान्य 2.7 डिग्री ऊपर रहा।

आगे ऐसा रहेगा मौसम
29 जनवरी तक प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान में और अधिक गिरावट आएगी। पश्चिमी और दक्षिणी जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी में शीतलहर से गंभीर शीतलहर और पाला जमने की संभावना है। वहीं लगातार 5-10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार चल रही उत्तरी पश्चिमी हवाओं के कारण दिन के तापमान में भी हल्की गिरावट आएगी। हालांकि मौसम शुष्क और साफ़ बना रहेगा। साथ ही चमकदार धूप खिली रहने से आमजन को ठंड से राहत मिलती रहेगी।
विज्ञापन


ये रहा न्यूनतम तापमान
अंबाला-9.2
करनाल-5.2
नारनौल-4.8
रोहतक-8.1
भिवानी-4.9
सिरसा-5.6
हिसार-4.2

विज्ञापन

भिवानी में मौसम साफ, धूप निकलने के साथ ठिठुरन भरी ठंड

भिवानी में रविवार सुबह मौसम साफ है। धूप निकलने के साथ शीतलहर और ठिठुरन भरी ठंड है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 20.9 और न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम साफ, धूप निकलने के साथ ठिठुरन से राहत
जींद में रविवार सुबह मौसम साफ है। धूप निकलने के  ठिठुरन से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

खिली धूप से राहत, शीतलहर से ठंड
सोनीपत में सुबह से खिली धूप से लोगों को राहत मिली है। शीतलहर चलने से लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। जिले में रविवार को न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री दर्ज किया गया। एक दिन पहले यह 4.5 था। उत्तर पश्चिमी हवा चलने से हवा में ठंडक बरकरार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें