फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 11 से 16 जनवरी तक हिसार रूट की तीन ट्रेनों का श्योदासपुरा पदमपुरा स्टेशन पर दो मिनट होगा अस्थायी ठहराव

Fri, 03 Jan 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। राधा स्वामी वार्षिक सत्संग के अवसर पर हिसार रूट की तीन ट्रेनों का 11 से 16 जनवरी तक श्योदासपुरा पदमपुरा स्टेशन पर 2 मिनट का अस्थायी ठहराव होगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 19814, सिरसा-कोटा एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 10, 12 व 14 को सिरसा से प्रस्थान करेगी। वह रेलसेवा श्योदासपुरा पदमपुरा स्टेशन पर 1 बजकर 14 मिनट पर आएगी व दो मिनट बाद रवाना होगी।
विज्ञापन

इसके अलावा गाड़ी संख्या 19808, सिरसा-कोटा एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 11, 13 व 15 जनवरी को सिरसा से प्रस्थान करेगी व रेलसेवा श्योदासपुरा पदमपुरा स्टेशन पर 1:14 बजे आगमन व 1:16 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 12969, कोयम्बटूर-जयपुर एक्सप्रेस जो 10 जनवरी को कोयम्बटूर से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा श्योदासपुरा पदमपुरा स्टेशन पर 05:27 बजे आगमन व 05:29 बजे रवाना होगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें