फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पानी का कनेक्शन मुफ्त, बिल में जुड़ेगा सड़क तोड़ने का खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहरवासी अब पेयजल का कनेक्शन निशुल्क ले सकेंगे। जनस्वास्थ्य एवं आभियांत्रिकी विभाग ने शहर को 100 प्रतिशत वैध पेयजल नेटवर्क से जोड़ने के लिए विशेष योजना लागू की है। कनेक्शन लेते समय उपभोक्ताओं से रोड कटिंग यानी सड़क तोड़ने का शुल्क भी नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन


यह राशि बाद में पानी के बिल में समायोजित की जाएगी। मुहिम को गति देने के लिए विभाग के अधीक्षण अभियंता तरुण गर्ग ने संबंधित अधिकारियों और इंजीनियरों की ड्यूटी लगाकर जल्द से जल्द नए कनेक्शन जारी करने के निर्देश दिए हैं।

45 हजार मकान मालिक पहले से ले चुके हैं कनेक्शन

विभागीय आंकड़ों के अनुसार शहर में करीब 45 हजार मकान मालिकों ने पहले ही वैध पेयजल कनेक्शन ले रखे हैं। हालांकि, कई इलाकों में लोग बिना कनेक्शन या अवैध तरीके से पेयजल का इस्तेमाल कर रहे हैं। विभाग का लक्ष्य हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के साथ पानी की बर्बादी रोकना है। इसी के तहत नए कनेक्शन के लिए रोड कटिंग शुल्क बाद में बिल में लेने की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन


बिना कनेक्शन पानी इस्तेमाल करने पर होगी कार्रवाई

विभाग ने अवैध पेयजल कनेक्शनों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि निशुल्क कनेक्शन और रोड कटिंग शुल्क बाद में लेने की सुविधा के बावजूद यदि कोई व्यक्ति बिना वैध कनेक्शन के पानी का इस्तेमाल करता पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। बिना मंजूरी पाइपलाइन से कटिंग करने या अवैध कनेक्शन चलाने पर जुर्माना लगाया जा सकता है और मौके पर ही कनेक्शन काटा जाएगा।



आमजन को सुविधा देने के लिए हम पेयजल कनेक्शन निशुल्क दे रहे हैं। सड़क तोड़ने का शुल्क भी कनेक्शन लेते समय नहीं वसूलेंगे, बल्कि बाद में उसे बिल में जोड़ा जाएगा। सभी लोगों से आग्रह है कि वे वैध कनेक्शन ले लें।
विज्ञापन


- तरुण गर्ग, अधीक्षण अभियंता, जनस्वास्थ्य एवं आभियांत्रिकी विभाग, हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें