फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सोरखी में मेडिकल स्टोर संचालक के साथ चार युवकों ने की मारपीट

Sun, 23 Feb 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। सोरखी में मेडिकल स्टोर संचालक पर दो बाइक पर सवार चार युवकों ने हमला कर दिया। इस दौरान उसकी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। पास में स्थित पुलिस चौकी से जब पुलिसकर्मी आए तो सभी आरोपी मौके से भाग गए। विवाद दुकान की उधार को लेकर बताया जा रहा है।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे की है। शिकायत में सोरखी गांव में मेडिकल स्टोर संचालक कुलबीर ने बताया कि वह शुक्रवार को अपने दोस्त के साथ उसकी बुआ के भात में गया हुआ था। रात को साढ़े नौ बजे जब वह गांव के कट से रोडक्रास करने लगा तो अचानक उसकी कार के आगे दो बाइक सवार युवक आए, जिनमें जितेंद्र व उसका भाई और दूसरी बाइक पर सोमबीर व कालू थे। दोनों ने कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। उनके हाथ में लकड़ी के सबल थे। बीच बचाव करने आए उसके दोस्त कुलदीप भागकर पास में स्थित पुलिस चौकी में चले गए। पुलिस को मौके पर आते हुए देख कर सभी मौके से भाग गए। आरोप है मारपीट के दौरान उसकी सोने की चेन तोड़ कर ले गए। कुलबीर के अनुसार उसने जितेंद्र से दुकान की उधार लेनी है। पुलिस ने उसके बयान पर जितेंद्र, उसके भाई, सोमबीर व कालू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें