स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई निरंतर जारी है। सोमवार को नगर निगम की आरे से चार लोगों के चालान किए गए। निगमायुक्त नीरज के निर्देशानुसार अधिकारी लगातार शहर के विभिन्न इलाकों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे हैं। सोमवार को निरीक्षण के दौरान एएसआई विजेता ने रेड स्क्वेयर मार्केट व अग्रसेन मार्केट में खुले में कचरा डालने पर दो लाेगों व्यक्तियों के चालान किए।
इसके अलावा सीटीएल प्रदीप जाखड़, तकनीकी एक्सपर्ट जसबीर कुंडू ने ऋषि नगर क्षेत्र में 2 लोगों की ओर से डस्टबिन का प्रयोग न करने चालान किए गए। इसके साथ ही टीम ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और उन्हें बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े के थैले जैसे विकल्पों का उपयोग करें। नगर निगम प्रशासन का कहना है कि स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अब सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।