फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बिजली कटौती से शहरवासी परेशान, आंदोलन की चेतावनी

Thu, 09 Jul 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
सिवानी मंडी। गर्मी के बीच शहर और क्षेत्र के गांवों में पिछले कई दिनों से बिगड़ी बिजली व्यवस्था ने आमजन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दिनभर बार-बार बिजली गुल होना, रात के समय अघोषित कट लगना और कई क्षेत्रों में लो-वोल्टेज की समस्या से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। परेशान उपभोक्ताओं ने व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं ने बताया कि बुधवार को भी सुबह से देर शाम तक बिजली की आंख-मिचौली जारी रही। इससे घरों, बाजारों, छोटे कारोबारियों और विद्यार्थियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। बार-बार बिजली कटने और कम वोल्टेज के कारण घरेलू कामकाज प्रभावित हुए, वहीं दुकानदारों और व्यापारियों को भी नुकसान झेलना पड़ा।

अधिवक्ता धन सिंह श्योराण, अधिवक्ता पंकज बंसल, नरेश वशिष्ठ, पवन मेहता, प्रेम अरोड़ा, सुनील कुमार, राजा सैन, सुंदर और दिनेश शर्मा ने बताया कि यह समस्या कई दिनों से लगातार बनी हुई है। उन्होंने कहा कि उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती के कारण बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। उपभोक्ताओं ने बिजली निगम से अघोषित कटौती रोकने, लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने और शिकायतों का शीघ्र समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन


::::::::::::

मुख्य बिजली केबल में तकनीकी खराबी के कारण बार-बार आपूर्ति बाधित हो रही थी। बुधवार को खराब केबल बदलने का कार्य पूरा कर लिया गया। इस दौरान कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। अब आपूर्ति सामान्य कर दी गई है। किसी क्षेत्र में तकनीकी समस्या आने पर निगम की टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर समाधान करेगी ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी न हो।
विज्ञापन


- छोटू राम, कनिष्ठ अभियंता, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, सिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें