हिसार के गांव रावतखेड़ा में प्राचीन श्री साथरी मंदिर में उपस्थित लोगाें को संबोधित करते पूर्व
हिसार। गांव रावतखेड़ा में प्राचीन श्री साथरी मंदिर में सावन मास की हरियाली अमावस्या पर वीरवार को मेला लगाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि किसी भी समाज की पहचान उसकी संस्कृति से होती है।
कुलदीप ने कहा कि आज से 550 वर्ष पूर्व ही गुरु महाराज ने दुनिया की 36 कौम को एक नियमपूर्वक जीवन शैली जीने की राह दिखाई थी, जिस पर चलकर ही हम एक आदर्श समाज की स्थापना कर सकते हैं। जीव व पर्यावरण की रक्षा कर सकते हैं। उन्होंने समाज के युवाओं को सोशल मीडिया का प्रयोग सावधानीपूर्ण तरीके से करने का आह्वान किया। इस मौके पर हुकमाराम, रणधीर पनिहार, सुभाष देहडू, जगदीश कड़वासरा, राजाराम खिचड़ आदि मौजूद रहे। कुलदीप बिश्नोई ने इसके उपरांत विधायक रणधीर पनिहार के साथ नलवा हलके के गांव बाड्या ब्राह्मण, बाड्या रांगड़ान में विकास कार्यों का उद्घाटन किया।