फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की माता परमेश्वरी देवी पंचतत्व में विलीन

Sat, 21 Jun 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
परमेश्वरी देवी को श्रद्धांजलि देते बाबा रामदेव, कृष्ण बेदी, ओमप्रकाश धनखड़ व अन्य। 
विज्ञापन
बास। पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की माता परमेश्वरी देवी का शनिवार को उनके पैतृक गांव खांडा खेड़ी में वैदिक विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 91 वर्षीय परमेश्वरी देवी का शुक्रवार देर शाम निधन हो गया था। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थी। उनका पार्थिव शरीर गांव में स्थित मित्र स्तंभ के पास अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। जहां हजारों ग्रामीणों और गणमान्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

अंतिम संस्कार में दिल्ली के डिप्टी सीएम प्रवेश, साहिब सिंह वर्मा, योग गुरु बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा, सामाजिक न्याय मंत्री कृष्ण बेदी, पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, सांसद धर्मबीर सिंह, विधायक विनोद भयाना, विधायक रामकुमार गौतम, पूर्व विधायक बलराज कुंडू, बागपत से पूर्व विधायक सहेंद्र सिंह रमाला सहित अनेक राजनेता, संत और सामाजिक क्षेत्र की नामचीन हस्तियां मौजूद रही। परमेश्वरी देवी की चिता को उनके सबसे बड़े बेटे रुद्रसेन आर्य ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर कैप्टन अभिमन्यु, उनके सभी भाई-बहन, परिजन व गांव के लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे।
कैप्टन अभिमन्यु सहित परिजनों ने नम आंखों से मां को अंतिम विदाई दी। भावुक होते हुए कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि मां मेरे जीवन की पहली गुरु थी। उनका अनुशासन, स्नेह और सेवा भावना मेरी नींव रही है। योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि परमेश्वरी देवी एक तपस्विनी थी। उन्होंने अपने जीवन में सेवा, त्याग और धर्म की मिसाल पेश की। दिल्ली के डिप्टी सीएम प्रवेश वर्मा ने कहा कि उनका जीवन त्याग, सादगी और संस्कारों से भरा हुआ था। परिवार में उनके छह बेटे रुद्रसेन, वीरसेन, व्रतपाल, कैप्टन अभिमन्यु, मेजर सतपाल व देव सुमन और तीन बेटियां दया, बिमला और मधु हैं। गांव खांडा खेड़ी में दिनभर शोक का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें