फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हिसार में पूर्व पार्षद मंगलामुखी शोभा पर डंडों से हमला, भर्ती

विज्ञापन
पूर्व पार्षद शोभा नेहरू। 
विज्ञापन
हिसार। बरवाला रोड स्थित जिंदल पार्क के पास रविवार सुबह करीब 10:30 बजे 7-8 मंगलामुखियों ने पूर्व पार्षद मंगलामुखी शोभा नेहरू पर डंडों से हमला कर दिया। इससे पहले करीब 10 बजे हमलावरों ने कैंची चौक पर बधाई मांगने गई शोभा की साथी मंगलामुखी गीता को भी पीटा। दोनों घायल मंगलामुखियों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में बधाई मांगने को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन पूर्व पार्षद मंगलामुखी शोभा नेहरू ने बताया कि वह राशन कार्ड ठीक करवाने के लिए गई थी। इसके बाद सुबह करीब साढ़े 10 बजे राजीव नगर अपने घर जा रही थी। जिंदल पार्क के पास मंगलामुखी नगिना, कनीना व अन्य ने रास्ता रोक लिया और झगड़ा करने लगे। विरोध किया तो डंडों से हमला कर दिया। वहीं अस्पताल में उपचाराधीन मंगलामुखी गीता ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ बधाई मांगने कैंची चौक के पास एक घर में गई थी। इसी दौरान मंगलामुखी नगिना व अन्य ने झगड़ा शुरू कर दिया। विरोध करने पर चप्पल से पीटा और बधाई छीन ले गए। बता दें कि दो दिन पहले सेक्टर-33 में मंगलामुखी नगिना के साथियों पर हमला हुआ था। दोनों पक्षों की ओर से अभी तक पुलिस में शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें