फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ढिगावा शामियान में वनों के संरक्षण पर हुआ कार्यक्रम

Sun, 23 Mar 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
ढिगावा मंडी में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद स्वयंसेविकाएं व अन्य।
विज्ञापन
ढिगावा मंडी। गांव ढिगावा शामियान में अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर सिकोइडिकोन संस्था एवं एचडीएफसी बैंक की ओर से अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर विशेष कार्यक्रम करवाया गया। इसका उद्देश्य वनों के संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देना था।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बच्चों, ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों के लिए चित्रकला और क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। परियोजना प्रबंधक अमित गुप्ता ने जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता संरक्षण और सतत विकास में वनों की भूमिका पर व्याख्यान दिया। सरपंच सुमित्रा देवी ने वन बचाओ के बारे में लोगो को जागरूक किया। इस दौरान संस्था द्वारा पौध रोपण भी किया गया। इस अवसर पर विवेक त्रिपाठी, हनुमान सहाय मीणा, संदीप, राजीव,ललिता, मोनिका, हीरानंद, राघवेंद्र, धर्मवीर, मंजीत मौजूद रहे |

एनएसएस शिविर में स्वयंसेविकाओं ने निकाली प्रभात फेरी

बवानीखेड़ा। राजकीय महिला महाविद्यालय में सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन भी जारी रहा। कार्यक्रमों का शुभारंभ प्रभात फेरी, योग एवं व्यायाम व सफाई के साथ किया गया।
विज्ञापन

स्वयंसेविकाओं ने पुर गांव की जाखड़ चौपाल, यादव चौपाल एवं जांगड़ा चौपाल में सफाई अभियान चलाया। इसी दौरान स्वयंसेविकाओं ने जागरूक रैली निकाली और गांव के लोगों को संदेश दिया कि आप लोगों को अपने आसपास सफाई रखनी चाहिए ताकि मलेरिया डेंगू की भयंकर बीमारियों से बचा जा सकें। जागरूक अभियान के दौरान सुमन के साथ डॉ. नीना कुमारी एवं सोनम भी साथ रहे। सायंकालीन सत्र में महिलाओं के खिलाफ अपराध एवं उनका निवारण पर एक विस्तार व्याख्यान का आयोजन करवाया गया। इस दौरान प्राचार्य प्रवीण, डॉ. रमन, निशा, डॉ. सुमित, राकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें