फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: शादी की तैयारियों के लिए परिजनों ने गुलशन को रोका था घूमने जाने से

विज्ञापन
गुलशन की मौत की सूचना से ढाणा खुर्द में उसके आवास की गली में पसरा सन्नाटा।
विज्ञापन
हांसी। हिमाचल के मणिकर्ण में रविवार को गुरुद्वारे के पास पेड़ गिरने से ढाणा खुर्द निवासी 24 वर्षीय गुलशन की मौत हो गई। दो सप्ताह बाद उसके ताऊ के पोते साहिल की शादी है। घर में चल रही शादी की तैयारियों को लेकर उसके परिजनों ने उसे घूमने जाने से रोका भी था। लेकिन गुलशन घूमने जाने की जिद पर अड़ा रहा।
विज्ञापन

गुलशन के घर के साथ ही उसके ताऊ का घर है। उसके ताऊ का पोता साहिल और गुलशन दोनों हमउम्र हैं। ऐसे में परिजनों ने गुलशन को शादी की तैयारियों में सहयोग करवाने के लिए कहा था। गुलशन ने उन्हें कहा था कि वह घूम कर आने के बाद तैयारियां करवा देगा। परिवार ने शादी के लिए कार्ड भी तैयार करवा रखे थे लेकिन रविवार रात को गुलशन की मौत की सूचना मिलने पर शादी की तैयारियां मातम में बदल गईं।
रविवार रात करीब नौ बजे परिजनों को हादसे की सूचना मिली। हादसे की सूचना मिलने पर गुलशन का बड़ा भाई विनोद, चचेरे भाई अनिल व भरत गाड़ी बुक कर गांव से कुल्लू के लिए रवाना हुए। साहिल ने बताया कि सोमवार शाम को वे गुलशन के शव को कुल्लू से लेकर चले है। मंगलवार सुबह उसके शव का गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि हरियाणा स्कूल ऑफ डिजिटल मार्केटिंग हिसार के 17 विद्यार्थियों का दल टेंपो ट्रेवलर में सवार होकर हिमाचल घूमने गया था। गुलशन भी डिजिटल मार्केटिंग का कोर्स कर रहा था। वह भी इस दल में गया था। 30 मार्च की शाम को वह सभी मणिकर्ण घूमने गए। इसी दौरान वहां पर पेड गिरने से गुलशन सहित तीन छात्रों की मौत हो गई।


माता-पिता को नहीं दी मौत की जानकारी
हादसे की जानकारी गुलशन के माता-पिता को नहीं दी गई है। उन्हें यह बताया गया है कि हादसे में गुलशन घायल हो गया और वह कुल्लू के अस्पताल में उपचाराधीन है। जहां से उसे हिसार लाकर उपचार करवाया जाएगा। दिनभर गुलशन के माता-पिता विनोद से मोबाइल फोन पर अपडेट लेते रहे।



भाई का सपना था नौकरी करे गुलशन
गुलशन के पिता शुक्र चंद व भाई विनोद राजमिस्त्री हैं। विनोद का सपना था कि गुलशन पढ़ लिखकर नौकरी करे। इसके लिए विनोद ने उसे कई बार कहा था कि वह पढ़ाई पर ध्यान दे, पैसे की चिंता न करे। गुलशन को पढ़ाई के लिए एक लैपटॉप भी दिलवाया हुआ था। परिजनों ने बताया कि गुलशन डिस्टेंस से बीए कर रहा था साथ में डिजिटल मार्केटिंग का कोर्स भी कर रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें