फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजन में पहली बार रात का तापमान 31.2 डिग्री पहुंचा, आज रात बदलेगा मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
सीजन में पहली बार रात का तापमान 30 डिग्री को पार कर 31.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इससे वीरवार की रात को गर्मी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। देर शाम तक भी गर्म हवाएं चलती रहीं। वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान मामूली गिरावट के साथ 43.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, आर्द्रता 47 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ के अनुसार प्रदेश में आज रात मौसम में बदलाव के साथ ही बादलवाई की संभावना है। नमी वाली मानसूनी हवाओं के कारण कहीं-कहीं दो दिन हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 22 और 23 जून को आंशिक बादल छाए रहने के बाद 24 और 25 जून को प्री-मानसून की अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 28 जून को हरियाणा में मानसून के प्रवेश और एक जुलाई तक इसके पूरे हरियाणा में सक्रिय होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें