फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एक साल से किरतान शाहपुर रोड पर रोड़े डालकर छोड़ा, ग्रामीण हो रहे परेशान

विज्ञापन
बदहाल किरतान मार्ग। 
विज्ञापन
बालसमंद। जिले के नलवा विधानसभा क्षेत्र में शाहपुर से किरतान मार्ग का निर्माण कार्य एक साल से लटका है। रोड पर रोड़े डाल रखे हैं जिससे आवागमन करने वाले सैकड़ों वाहन चालकों को रोजाना परेशानी होती है। इस रोड का नारियल क्षेत्र के विधायक रणधीर पनिहार के बेटे भूपेंद्र सिंह ने फोड़ा था। यह क्षेत्र कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा का पूर्व विधानसभा क्षेत्र है। गांव शाहपुर से किरतान तक साढ़े छह किलोमीटर लंबी नई सड़क बननी थी।
विज्ञापन

अब करीब एक साल बीत जाने के बाद भी रोड को उखाड़कर रोड़े तो डाल दिए लेकिन रोड बनाया नहीं गया है। ग्रामीण रवि शंकर लुहनिवाल, सुंदर सिंह बावलिया, कृष्ण खोवाल और मुकेश किरतान का कहना है कि इस साढ़े छह किलोमीटर के टुकड़े में 1.95 करोड़ खर्च हो चुके हैं। टूटे रोड पर लोग फिसलकर घायल हो रहे हैं और उनके वाहनों को भी नुकसान पहुंच रहा है। मगर आज तक रोड का निर्माण पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन



रोड पर अतिरिक्त लेयर बिछाने के लिए मुख्यमंत्री से मंजूरी मांगी गई थी जो मिल चुकी है। मानसून के बाद इस रोड का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।
- जतिन खुराना, एक्सईएन, बीएंडआर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें