फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कंवारी में सरपंच पद के लिए पांच नामांकन, पंचों व पंचायत समिति के लिए आए एक ही आवेदन

Sat, 31 May 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
पंचायत समिति सदस्य के लिए नामांकन करती हुई महिला प्रत्याशी। 
विज्ञापन
हांसी। कंवारी में 15 जून को सरपंच पद के लिए उप चुनाव होगा। सरपंच पद के चुनाव के लिए कुल पांच नामांकन दर्ज हुए हैं। वहीं पंचायत समिति के वार्ड 28 से एक, सिसाय कालीरावण व ढाणा कलां में पंच का एक, सुल्तानपुर में तीन पंचों के पद के एक आवेदन आया है। ऐसे में वह निर्विरोध चुने जाएंगे। सोमवार को आवेदन पत्रों की छंटनी के बाद इनकी घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

सिसाय कालीरावण गांव में वार्ड नंबर 13 के पंच पद के लिए सीमा ने नामांकन किया। सुलतानपुर गांव में पंच के लिए वार्ड नंबर 6 से मोनिका, वार्ड 15 से विकास व वार्ड 17 से सुमन ने आवेदन किया। ढाणा कलां गांव में वार्ड नंबर 12 पंच पद के लिए बजरंग कुमार ने नामांकन भरा है। वहीं पंचायत समिति के वार्ड नंबर 28 से सिकंदाबाई ने ही नामांकन भरा था। अन्य कोई आवेदन नहीं आने के कारण इन्हें सर्वसम्मति से बनने की उम्मीद है। इधर कंवारी गांव से सत्यवान, अमित दूहन, रणधीर, चंद्रपाल व करतार सिंह ने नामांकन दर्ज करवाया है। इसमें मृतक सरपंच संजय दूहन के परिवार से एक व उनके प्रतिद्वंदी कर्णपाल के परिवार से भी एक व्यक्ति ने नामांकन दर्ज किया है।

बता दें कि 3 मार्च 2024 को कंवारी गांव के सरपंच नरसिंह उर्फ संजय दूहन की गांव में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस कारण कंवारी गांव के सरपंच का पद खाली हो गया था। पंचायत समिति के वार्ड नंबर 28 की सदस्य गीता देवी ने सरकारी नौकरी लगने के कारण इस्तीफा दे दिया था। इस कारण यह पद भी खाली हो गया था। चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार इन पदों को भरने के लिए उपचुनाव करवाए जा रहे हैं। इसमें 31 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उम्मीदवार 2 जून को दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापस ले सकेंगे। इसके बाद चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। मतदान 15 जून को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगा और इसके तुरंत बाद मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन


कंवारी से सरपंच पद के लिए पांच नामांकन आए हैं। पंचायत समिति सदस्य व पंचायत पंचों के एक-एक नामांकन दर्ज हुआ है। नामांकन दर्ज करवाने का समय खत्म हो गया है। सोमवार को छंटनी होगी।- डॉ. अशोक मेहरा, बीडीपीओ, खंड प्रथम।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें