हिसार। नई अनाज मंडी स्थित मार्केट कमेटी के क्वार्टर निवासी सुमन ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि वह सुबह अपने बेटे समीर को क्वार्टर पर छोड़कर भिवानी चली गई। शाम करीब 7.50 बजे मेरा बेटा घर का सामान लेने बाहर चला गया। वह मकान को खुला छोड़कर चला गया और रात करीब 9.30 बजे क्वार्टर पर लौटा तो घर का सामान बिखरा हुआ था। सामान चेक करने पर 5 हजार रुपये, एक मोबाइल फोन व कुछ जेवर गायब मिले। बाद में मामला पुलिस तक पहुंचा। सिटी थाना प्रभारी तनेज पाल ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिनदहाड़े चोरी कर ले गए
हिसार। कैमरी रोड स्थित उमेद विहार कॉलोनी के एक घर में वारदात कर गए। उमेद विहार कॉलोनी के हर्ष ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि वह 29 मई को दोपहर लगभग 1.30 बजे अपनी बहन को कोचिंग सेंटर से लेने गया था और उसके बाद बाजार चला गया। हम लगभग 4 बजे वापस लौटे तो देखा कि घर में चोरी हो चुकी है। मात्र ढाई घंटे की अनुपस्थिति में किसी ने मेरे घर में घुसकर 5 हजार रुपये, 1 गैस सिलिंडर और सोने की 1 अंगूठी चुरा ली। पुलिस कर्मियों ने शिकायत मिलने पर मौके का मुआयना किया।
रेलवे स्टेशन पर यात्री का मोबाइल छीनकर भागा बदमाश, थोड़ी दूरी पर किया काबू
हिसार। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे एक यात्री का मोबाइल फोन छीनकर एक बदमाश भाग लिया। पुलिस कर्मियों ने कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। सलेमगढ़ के राहुल ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। वीरवार को अपने गांव में जाने के लिए रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4-5 पर चाय की कैंटीन के नजदीक बैंच पर बैठकर फोन चला रहा था। इसी दौरान करीब 30 साल का अनजान व्यक्ति मेरे पास आया और मेरा मोबाइल फोन छीनकर भाग निकला। मैं शोर मचाते हुए उसके पीछे-2 भागा तो उसी प्लेटफार्म पर आखरी में सिरसा की तरफ पुलिस कर्मी चेकिंग कर रहे थे। पुलिस कर्मियों ने फोन छीनने वाले व्यक्ति को काबू किया। पूछा तो उसने अपना नाम विकास निवासी अलवर (राजस्थान) बताया। पुलिस कर्मियों ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। रेलवे थाना पुलिस प्रभारी विनोद कुमार ने इस संबंध में नामजद के खिलाफ छीनाझपटी का केस दर्ज किया है।