हिसार। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से आयोजित ऑन-कैंपस ड्राइव में एचडीएफसी लाइफ ने पांच एमबीए अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का चयन किया। कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि यह सफलता विश्वविद्यालय के उद्योग उन्मुख पाठ्यक्रम और आधुनिक बुनियादी ढांचे का परिणाम है।
कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने विद्यार्थियों की मेहनत और पेशेवरता की सराहना की। प्लेसमेंट प्रक्रिया के दौरान एचडीएफसी लाइफ के क्षेत्रीय प्रमुख संजीव चांदना और मुख्य प्रबंधक अंकुर गढ़वाल ने प्री-प्लेसमेंट सत्र में कंपनी की कार्यसंस्कृति और करियर अवसरों की जानकारी दी। प्लेसमेंट निदेशक डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि ड्राइव में 18 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से पांच का चयन 4.7 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर हुआ। चयनित विद्यार्थियों में एमबीए जनरल के अनंत कुमार और शिवांशु, एमबीए फाइनेंस की दीक्षा, एमबीए मार्केटिंग की सिया और एमबीए इंटरनेशनल बिजनेस की युक्ता रानी शामिल हैं। ड्राइव का समन्वय एमबीए जनरल की दीक्षा ने किया।